---Advertisement---

ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने आ रहे हैं Karan Johar! नेपोटिज्म बेस्ड शो से मचाएंगे तहलका

Karan Johar: नेपोटिज्म बॉलीवुड में पिछले कई साल से एक ऐसा शब्द बन गया है जो आए दिन सुनने को मिलते रहता है। यह बात सच है कि नेपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत हो या फिर कोई और करण जौहर को काफी ट्रोल भी करते हैं। लोगों का मानना है कि करण जौहर इंडस्ट्री में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 3:11 अपराह्न

karan johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: नेपोटिज्म बॉलीवुड में पिछले कई साल से एक ऐसा शब्द बन गया है जो आए दिन सुनने को मिलते रहता है। यह बात सच है कि नेपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत हो या फिर कोई और करण जौहर को काफी ट्रोल भी करते हैं। लोगों का मानना है कि करण जौहर इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रहे हैं और वह सिर्फ स्टार किड्स पर ही ध्यान दे रहे हैं। खैर करण जौहर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं और वह अपना दम अपनी फिल्म में दिखाते हैं। हालांकि इस बीच एक बार फिर करण जौहर और नेपोटिज्म को जोड़ा जा रहा है। जी हां और यह इसलिए हो रहा है क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक नेपोटिज्म पर आधारित शो को लेकर करण जौहर खुद आ रहे हैं। ऐसे में हंगामा मचना तो लाजमी है।

करण के शो का हुआ खुलासा

डिज्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड कंटेंट गौरव बनर्जी ने इस बारे में खुलासा किया है कि करण नेपोटिज्म पर शो लाने की तैयारी में है जिसका नाम शोटाइम होगा। दरअसल बीते दिन जब गौरव काजोल की अपकमिंग वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे इस दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया है। लोगों को यह सुनकर काफी झटका लगा है कि नेपोटिज्म पर आधारित शो आखिर कैसा होगा और होस्ट के तौर पर करण जौहर को देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई है।

ये भी पढ़ें: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

हॉटस्टार पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

गौरव का बनर्जी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हॉटस्टार पर बहुत चीजें ऐसी रिलीज होनेवाली है जो शायद आप कभी ना देखे हो। यहां इंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। आने वाले समय में ‘आर्या’, ‘कृमिनल जस्टिस’ वेब सीरीज के नए सीजन भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले नाइट मैनेजर का कंक्लूजन होगा और फिर काजोल के दोस्त करण जौहर खुद ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन लेकर आएंगे।

निशाने पर होते हैं करण जौहर

गौरतलब है कि करण जौहर को नेपोटिज्म के मुद्दे पर आए दिन कई ताने सुनने को मिलते हैं। कंगना रनौत करण को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और वह उनके भाई भतीजावाद के समर्थन को लेकर काफी गुस्सा भी होती हैं।इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स का एक वर्ग करण को नेपो किंग होने की वजह से काफी ट्रोल करते हैं ऐसे में इस शो की खबर आना वाकई काफी बड़ी बात है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 18, 2026

Daayra X Review

सितम्बर 18, 2026

Alia Bhatt

सितम्बर 18, 2026

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026