---Advertisement---

Karan Johar की सरेआम कॉमेडियन ने उड़ाई खिल्ली तो टूटा फिल्ममेकर का दिल! कुछ इस तरह बयां किया दर्द

Karan Johar: कॉमेडियन केतन सिंह का सोशल मीडिया पर प्रोमो हुआ वायरल जिसमें वह करण जौहर का नकल करते हुए नजर आए और ऐसे में फिल्म मेकर का गुस्सा फूट पड़ा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 1:56 अपराह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर अपनी बात रखने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। यह बात सच है कि ट्रोलर्स उन्हें आए दिन लताड़ लगाते हैं लेकिन इस सब के बीच एक मशहूर कॉमेडियन ने उनकी मिमिक्री की। इस पर करण जौहर खफा हो गए हैं। यह बात अलग है कि बाद में कॉमेडियन ने उनसे माफी की मांग की लेकिन फिलहाल फिल्ममेकर का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिलिंग्स का इजहार करते हुए काफी दुखी नजर आए। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

किस शो की कर रहे करण की बात

दरअसल अपनी पोस्ट के साथ करण जौहर ने किसी भी कॉमेडियन का नाम तो नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि करण कॉमेडियन केतन सिंह के बारे में बात कर रहे हैं। वह हाल ही में ‘मेडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे’ शो में करण जौहर के गेट अप में उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आए। इसका प्रोमो वीडियो भी फिलहाल वायरल हो रहा है।

करण जौहर ने कहीं ये बात

दरअसल करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं अपनी मां के साथ बैठकर टीवी देख रहा था और मैं एक बड़े टीवी चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा। एक कॉमेडियन बेहद खराब तरीके से मेरी मिमिक्री कर रहा था । ट्रोलर्स और अनजान लोगों से यही उम्मीद करता हूं लेकिन जब आपका अपना ही इंडस्ट्री से जुड़ा व्यक्ति आपका अनादर कर सकता है जो 25 वर्षों से अधिक समय से इस प्रोफेशन में है तो यह उस जगह के बारे में बहुत कुछ बताता है जिसमें हम रह रहे हैं। यह मुझे गुस्सा भी नहीं दिलाता है बल्कि दुखी करता।”

Karan Johar को मिला एकता कपूर का सपोर्ट

वहीं करण जौहर के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं और इस इंस्टाग्राम स्टोरी को एकता कपूर ने शेयर करते हुए कहा, “ऐसा कई बार हुआ, कभी-कभी शो में बात मजाक और बहुत शो में भी फिर वह आपसे वहां रहने की उम्मीद करते हैं। करण प्लीज उन्हें अपनी एक फिल्म में क्लासिक मिमिक्री करने के लिए कहें।”

कॉमेडियन ने मांगी माफी

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन ‘टॉफी की चूरण’ शो को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह नेपोटिज्म की खिल्ली उड़ाते हुए भी दिखाई दिए और सभी लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करण जौहर के पोस्ट को देखने के बाद एक मीडिया इंटरव्यू में केतन सिंह ने कहा कि “अगर करण जौहर को यह बात बुरी लगी है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं क्योंकि मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था बल्कि मैं सिर्फ लोगों को एंटरटेनमेंट करना चाह रहा था।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026