---Advertisement---

‘एक और फ्लॉप…’ Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri के लिए Kartik Aaryan और Ananya Panday का हुआ पुनर्मिलन! यूजर्स लेने लगे चटकारे

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के लिए अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है और पोस्ट शेयर कर रिलीज तारीख की घोषणा की गई। यूजर्स इस पर मजे लेने लगे। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2025 5:55 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन जो फिलहाल श्रीलीला के साथ आशिकी 3 को लेकर चर्चा में है तो वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे के साथ भी वह रोमांस फरमाने के लिए तैयार है। दरअसल Kartik Aaryan अनन्या ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक लुक शेयर करते हुए रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। राय और रूमी बनकर वह स्क्रीन पर निश्चित तौर पर फायर लगाने वाले हैं। Ananya Panday और कार्तिक आर्यन की एक फोटो भी शेयर की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

खास है Kartik Aaryan अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी से पोस्टर

कार्तिक आर्यन Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर जानकारी देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक तस्वीर शेयर करते दिखे। उन्होंने लिखा, “एक साथ उड़े फिर से।” हाथ में पासपोर्ट लेकर Ananya Panday और Kartik Aaryan की झलक दिखाई देती है जो अपने चेहरे को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे किस कर रहे हैं। रूमी और राय को देखने के बाद उनकी केमिस्ट्री के तो फैंस दीवाने हो गए हैं और कार्तिक आर्यन का लुक के लिए निश्चित तौर पर टॉक ऑफ द टाउन है। पहले दोनों पति-पत्नी और वो में नजर आ चुके हैं।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को लेकर क्या कह रहे कार्तिक आर्यन फैंस

Kartik Aaryan की Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर इस बात की भी जानकारी दी गई है यह 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। एक बार फिर से अनन्या पांडे संग देख यूजर ने कहा एक और फ्लॉप। एक यूजर ने कहा अच्छे एक्टर्स खत्म हो गए हैं बॉलीवुड में और कोई नहीं मिला कार्तिक के साथ लाने के लिए। एक यूजर ने कहा मूवी का नाम है या टोनी कक्कर का गाना। ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म में दोनों के अंदाज को देखना तो वाकई दिलचस्प होने वाला है लेकिन जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह समीर विद्वंस के निर्देशन में बनने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026