---Advertisement---

कभी सेकेंड हैंड कार से चलता था यह एक्टर, अब है Lamborghini सहित कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो एक लग्जरी लाइफ को फॉलो करते हैं। यह बात सच है कि इनमें से कुछ सितारों के पास करोड़ों की संपत्ति है तो कुछ के कार कलेक्शन शानदार है। इसी लिस्ट में एक ऐसे एक्टर शामिल हैं जिन्हें लोग चॉकलेटी स्टार कहते हैं। जी हां, हम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2024 3:51 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो एक लग्जरी लाइफ को फॉलो करते हैं। यह बात सच है कि इनमें से कुछ सितारों के पास करोड़ों की संपत्ति है तो कुछ के कार कलेक्शन शानदार है। इसी लिस्ट में एक ऐसे एक्टर शामिल हैं जिन्हें लोग चॉकलेटी स्टार कहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर की जो कभी थर्ड हैंड कार चलाते थे वह आज लैंबॉर्गिनी और एसयूवी जैसे कई लग्जरी कार के मालिक हैं। इन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में ही पहचान बनाई और अब लोगों के चहेते बन चुके हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है वह सुपरस्टार।

लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन को कार और बाइक का बहुत शौक है। करियर के शुरुआत में उन्होंने पहले कार खरीदी थी जो फर्स्ट या सेकंड हैंड नहीं बल्कि थर्ड हैंड था। लेकिन वहां से कार्तिक का सफर आगे बढ़ा और आज उनके कलेक्शन में करोड़ों की लक्जरी गाड़ियां है। एक्टर के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520d मिनी कूपर लैंबॉर्गिनी, McLaren GT, Urus Capsule है। उन्होंने हाल ही में एक रेंज रोवर को भी अपने कलेक्शन में शामिल किया है।ब्लैक कलर की इस गाड़ी की कीमत 5 से 6 करोड़ बताई जा रही है।

अपनी मेहनत से Kartik Aaryan ने बनाई यह जगह

कार्तिक आर्यन का कोई गॉडफादर नहीं है और वह बॉलीवुड में अपनी मेहनत और लगन की वजह से पहुंचे हैं। कहा जाता है कि कभी बायोटेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले इस एक्टर ने कई क्लासेस को बंक कर ऑडिशन दे रहे थे और उन्हें कई रिजेक्शंस का भी सामना करना पड़ा। काफी मेहनत के बाद उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ मिला लेकिन इससे पहले उन्हें इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

Kartik Aaryan हैं इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव

कार्तिक आर्यन अपनी डेब्यू के बाद से ही लगातार लाइमलाइट में है और उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्में ऑफर हुई है। फैंस के वह चहेते स्टार बन चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आने वाले हैं। वहीं उनकी पाइपलाइन में तृप्ति डिमरी के साथ ‘भूल भुलैया 3’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026