---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 5: सूर्या-तृषा कृष्णन पर ऑडियंस ने की नोटो की बारिश, 5वें दिन बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Karuppu Box Office Collection Day 5: सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से खलबली मचाई हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन बहुत अच्छी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2026 11:21 पूर्वाह्न

Karuppu Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 5: तमिल एक्टर सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी इस समय देश ही नहीं विदेशों के सिनेमाघरों में राज कर रही है।  करूप्पू फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन जबरदस्त कमाई करके एक और नया महारिकॉर्ड बनाया है।  इस मूवी ने सोशल मीडिया पर जितनी ट्रोलिंग झेली है अब उतना ही प्यार भी पा रही है। इस फिल्म को सिर्फ तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया गया है लेकिन, उसके बाद भी जिस तरह से  इसकी प्रतिदिन की कमाई है उसे देख मेकर्स से लेकर एक्टर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है।

Karuppu Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

करूप्पू फिल्म पहले 14 मई को सुबह 9 बजे से स्पेशल शो के साथ रिलीज होनी थी। लेकिन कुछ आर्थिक तंगी के चलते ये फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद भयंकर ट्रोलिंग हुई।  मेकर्स ने फिर 15 मई 2025 को सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म को रिलीज किया। पहले ही दिन इसने 21 करोड़ से ज्यादा कमाई करके विरोधियों को चौंका दिया।  करूप्पू बहुत ही अच्छी रफ्तार से आगे जा रही है। इस मूवी ने रिलीज के पांचवें दिन 12.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 6093 शोज से हुई है। भारत में ये फिल्म 110.04 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 51 करोड़ रुपए है। बीते दिन मंगलवार को भी विदेशों से इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया। करुप्पू का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस केलक्शन 161.04 करोड़ रुपए है। इस फिल्म का बजट 140 करोड़ के आस-पास है। ये अपना बजट निकालने के बाद प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। फैंस और मेकर्स को उम्मीद है कि, ये बहुत जल्द 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकडे Sacnilk ने जारी किए हैं।

सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पू ने बनाया महारिकॉर्ड

सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्मे ने मंगलवार को 150 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 161.04 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया है। ये इस साल की सबसे बड़ी हिट तमिल मूवी बन चुकी है। वहीं, विदेशों में 51 करोड़ कमाकर सभी को चौंका दिया है। अभी तक ये फिल्म तमिल और तेगलू भाषा में ही उपलब्ध है। फैंस इसे हिन्दी भाषा में रिलीज करने की मांग कर रहे हैँ। इस फिल्म को RJ बालाजी ने बनाया है। ये एक तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कोर्ट रुम के ईर्द-गिर्द घूमती है। स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है जब भगवान करुप्पूस्वामी की एंट्री होती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026