---Advertisement---

KBC 15: पहली फिल्म मिलने और कमाई को लेकर अमिताभ ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर फैंस हुए इमोशनल

KBC 15: अमिताभ बच्चन फिलहाल क्विज रियलिटी शो को होस्ट करने की वजह से काफी चर्चा में है और इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म मिलने और पहली कमाई के बाद उन्होंने क्या सोचा था।परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वह किस कदर अपने मां-पिताजी का साथ देने का वादा किया था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2023 4:00 अपराह्न

KBC 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति 15‘ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस क्विज रियलिटी शो में अमिताभ अक्सर अपनी जिंदगी की कहानी सुनाते रहते हैं। ऐसे में बीते एपिसोड में अमिताभ ने बताया कि पहली फिल्म मिलने पर वह क्या सोच रहे थे। दरअसल केबीसी 15 में कंटेस्टेंट मोहम्मद साहिल 12 लाख 50000 की राशि जीतने से चूक गए और बाद में हॉट सीट पर बैठे विवेक कुमार अग्रवाल। ऐसे में अमिताभ ने कहानी सुनाई। उन्होंने इस मजेदार वाक्ये को शेयर करते हुए बताया कि पहली फिल्म मिलने पर वह किस तरह रिएक्ट किए थे। उन्होंने पहली कमाई मिलने के बाद क्या सोचा था।

पहली कमाई को लेकर अमिताभ ने कहीं ये बात

दरअसल अमिताभ बच्चन ने 1959 में मिली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से लगातार इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। इस फिल्म के मिलने के बाद अमिताभ ने सोचा था कि इस फिल्म से वह जो भी कमाई करेंगे वह उसे अपने मां और पिताजी को दे देंगे। उन्होंने कहा की फिल्म मिलने के बाद मुझे यह लगा कि मां बाबूजी को अपने साथ रखने का मौका मिल गया। इस तरह उन्होंने जो जिम्मेदारियां पिछले कई सालों तक निभाई वह अब अमिताभ बच्चन खुद निभाएंगे। ऐसे में अमिताभ काफी अलग महसूस कर रहे थे और इन जिम्मेदारियों को निभाने की ठानी।

शो के दौरान रोने लगा यह कंटेस्टेंट

दरअसल बीते दिन एपिसोड काफी इमोशनल रहा। हॉट सीट पर कंटेस्टेंट विवेक कुमार अग्रवाल बैठे और वह रो पड़े। उन्होंने कहा कि “यहां तक पहुंचने में उन्हें 17 साल की मेहनत लगी है। उनका बर्तनों का दुकान है और इस काम को वह मजबूरी में कर रहे हैं। बर्तनों की दुकान सिर्फ वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए करते हैं।” ऐसे में अमिताभ भी अपनी जर्नी का खुलासा करते दिखे। इस क्विज रियलिटी शो से लगातार चर्चा में बने रहते हैं और शो के दौरान कई खुलासे कर चुके हैं। वह कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026