---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: नई स्ट्रेटेजी के साथ रोहित शेट्टी करेंगे धमाका, प्लानिंग और प्लॉटिंग से नहीं होगा कंटेस्टेंट का गुजारा

Khatron Ke Khiladi 13: डर लग रहा है तो इस बार डरना जरुरी है क्योंकि रोहित शेट्टी हर बार की तरह अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो से डराने के लिए आ रहे हैं लेकिन अलग अंदाज में। इस बार डर को भी मात देगा यह शो क्योंकि स्ट्रेटेजी काफी अलग है। प्रोमो को देखने के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2023 12:48 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 13
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: डर लग रहा है तो इस बार डरना जरुरी है क्योंकि रोहित शेट्टी हर बार की तरह अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो से डराने के लिए आ रहे हैं लेकिन अलग अंदाज में। इस बार डर को भी मात देगा यह शो क्योंकि स्ट्रेटेजी काफी अलग है। प्रोमो को देखने के बाद शायद आपकी रुह कांप उठेगी लेकिन शो को लेकर आपकी बैचैनी शायद और बढ़ जाए। यह बात सच है कि यह शो लोगों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। जब से शो को लेकर खबरें वायरल हो रही है लोग इसे टीवी पर देखने के लिए बैचैन हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह प्रोमो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

लेटेस्ट प्रोमो में दिखा अलग खौफ

बीते दिन प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तब से फैंस की बैचैनी अलग लेवल पर है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच किसी बात को लेकर खूब बहस होती है लेकिन रोहित शेट्टी उन्हें जंगल में छोड़ आते हैं। इस जंगल में दोनों का डर कर बुरा हाल है। वहीं एक भेड़िया भी उनपर हमला करने के लिए तैयार है। अब ये कंटेस्टेंट कैसे इस डर का सामना करेंगे यह देखना दिलचस्प है। प्रोमो में रोहित शेट्टी ने कहा, “मेरे शो में प्लानिंग और प्लॉटिंग के लिए कोई जगह नहीं है। मैं यहां नियम बनाता हूं। इस बार, हर लेवल पिछले वाले की तुलना में डरावना और खौफनाक है।”

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

रोहित शेट्टी डर से करवाएंगे सामना

एक और प्रोमो में सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह और लीजेंड अभिनेता रोहित रॉय रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘बेफिक्रे’ के गाने उड़े दिल बेफिक्रे पर डांस करते हुए नजर आते हैं। दोनों इस गाने पर डांस कर रहे हैं लेकिन अचानक रोहित शेट्टी ने कहा, “मेरी दुनिया में दिल नहीं, गड़िया और इंसान उड़ने पर तालिया बजाती है।” इसके बाद एक बार फिर दोनों का सामना डर से होता है।

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 13वें सीजन के साथ जल्द ही धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। सीजन में अंजलि आनंद, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, डेजी साह, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, शीजान खान, साउंडस मुफकीर, अरिजीत तनेजा, रश्मीत कौर, न्यारा एम बनर्जी, डिनो जेम्स और ऐश्वर्या शर्मा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि बिग बॉस 16 में नजर आने वाले अब्दु रोजिक भी दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026