---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में स्टंट से कोहराम मचाएंगी कृष्णा श्रॉफ, बॉलीवुड डेब्यू से पहले दिखाएंगी दमखम

Khatron Ke Khiladi 14: कृष्णा श्रॉफ बहुत जल्द मचाने वाली है रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में धमाल, सोशल मीडिया पर फैंस की बढ़ गई बेताबी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 6:13 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वह अपने भाई की तरह फिटनेस गोल देने में कोई कसर नहीं छोड़ती है लेकिन इस सब के बीच वह इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार है वह भी एक खास शो से। रोहित के शो में अपना दमखम दिखाने वाली है और फैंस के बीच उनका खुमार देखने लायक है। कृष्णा श्रॉफ को लेकर जब से यह खबर आई है टाइगर श्रॉफ के फैंस भी उछल पड़े हैं। अब उन्हें स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं।

कृष्णा श्रॉफ ने खुद की आधिकारिक पुष्टि

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कृष्णा श्रॉफ ने खुद इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि “वह अपनी जिंदगी में चुनौती लेने के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऐसे में वह अपने मानसिक और शारीरिक क्षमता का जांच करेंगी और यह शो उनके लिए काफी मायने रखती है खुद को तलाशने के लिए।” ऐसे में अब उन्हें स्टंट करते हुए देखना वाकई काफी खास होने वाला है।

फिटनेस फ्रीक है कृष्णा श्रॉफ

कृष्णा श्रॉफ अपने ब्रांड को चलाती है और वह अपने भाई टाइगर की तरह फिटनेस फ्रीक है। अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग फिटनेस वीडियो से लोगों को हैरान करती है और इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले कृष्णा का इस तरह शो में नजर आना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में देखने के लिए भी लोग इंतजार कर रहे थे लेकिन वह एक्टिंग से तो नहीं स्टंट से दिल जीतने के लिए आ रही है। वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है।

ग्लैमरस लुक से चर्चा में रहती है कृष्णा

गौरतलब है कि कृष्णा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में रहती है और उन्हें कई इवेंट में स्पॉट किया जाता है। वह अपनी फिट बॉडी से एक अलग पहचान बना चुकी है और अब उन्हें रोहित शेट्टी के शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026