---Advertisement---

येलो एथनिक ड्रेस में Kiara Advani का ये अंदाज पहले नहीं देखा होगा,आंखों में कजरा लगाकर लोगों को किया मदहोश

Kiara Advani: फैशन सेंस से हर बार लोगों को इंप्रेस करने वाली कियारा आडवाणी का लेटेस्ट लुक वाकई किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है। एथनिक ड्रेस को उन्होंने एयरपोर्ट पर जिस तरह कैरी किया है उसे देख फैंस मदहोश हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को अगर नई ड्रीम गर्ल करें तो कहना गलत नहीं होगा। अपने स्टाइल आइकन को देखना फैंस को खूब पसंद है। स्टाइल और फैशन के मामले में लोगों को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को इंप्रेस करती हुई नजर आई। वेस्टर्न ड्रेस में तहलका मचाने वाली कियारा आडवाणी की खूबसूरती एथनिक ड्रेस में देखकर भी लोग हैरान रह गए। एयरपोर्ट से उनका एथनिक लुक सोशल मीडिया पर फिलहाल काफी चर्चा में है और फैंस देख लड्डू हो रहे हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक में।

कजरारे नैन ने जीता फैंस का दिल

कियारा आडवाणी के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह येलो एथेनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने लॉन्ग कुर्ता और पैजामा को कैरी किया है जो लाइट एंब्रॉयडरी है। इस ड्रेस में उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है। येलो कुर्ते में कियारा आडवाणी को देख लोग इंप्रेस हो रहे हैं और कहना गलत नहीं है कि सादगी से वह दिल जीत गई। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है वहीं पर ओपन हेयर स्टाइल और काजल लगी हुई आंखें उनकी खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी है।

कैमरे को देख शर्माती नजर आई कियारा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी कैमरे को देख अपनी आंखें झुका लेती है और शर्माती हुई नजर आती है। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज देख फैंस लट्टू हो रहे हैं और उनके स्टाइल और फैशन पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। वह लोगों को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती है जब फैशन और स्टाइल की बात आती है तो वह हर बार टॉक ऑफ़ द टाउन होती हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर क्या यह लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है।

चर्चा में रहती है कियारा आडवाणी

अगर कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी की बात करें तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही है। वहीं हाल ही में वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा‘ फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026