---Advertisement---

क्या ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले Kiara Advani की पीआर टीम हुई एक्टिव, मदरहूड जर्नी पर सुपरस्टार ट्रीटमेंट देख रेडिट यूजर ने किया कटाक्ष

Kiara Advani: आखिर क्यों टॉक्सिक एक्ट्रेस के पीआर को लेकर बातें बनाई जाने लगी और लोग इसे लेकर सवाल करने लगे हैं। क्या वाकई एक्ट्रेस लोगों से सिंपैथी लेने की कोशिश कर रही हैं। क्यों पॉडकास्ट को झूठा बताया जाने लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2026 12:51 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: जब से टॉक्सिक एक्ट्रेस ने राज शमानी के पॉडकास्ट में आकर अपनी मदरहूड जर्नी और पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर मुखर हुई है सोशल मीडिया पर वह हर तरफ छाई हुई है। फैंस उनके हर एक वीडियो क्लिप को पसंद कर रहे हैं और उन्हें स्ट्रांग मां कह रहे हैं लेकिन सब के बीच रेडिट यूजर यह ट्रीटमेंट देखकर सवाल उठाने में पीछे नहीं रहे। जहां कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी की पीआर एक्टिव हो गई है। आईए जानते हैं आखिर रेडिट यूज़र ने किस तरह से टॉक्सिक एक्ट्रेस पर कटाक्ष किया है और इस दौरान क्या कहा गया है।

कियारा आडवाणी को लेकर क्यों उठा सवाल

Kiara PR game is Insane🤯 (In Frame: Kiara advani)
byu/Logical-Highlight-69 inBollywoodHotTakes

रेडिट यूज़र ने लिखा कियारा का पीआर गेम जबरदस्त है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि कियारा आडवाणी अपने पीआर एजेंसी को कितना पैसे दे रही हैं। मेरा मतलब है कि वह सुपरस्टार की तरह ट्रीट हो रही है लेकिन क्यों मुझे पता है कि वह बॉलीवुड में एक बच्ची की नई मां है लेकिन इस दुनिया में हर लड़की मां बनती है लेकिन मुश्किल से कोई सिंपैथी देते हैं लेकिन इसे देखो सोशल मीडिया इनके रोने के वीडियो से भरा हुआ है।”

Kiara Advani को क्यों कहा गया फेक

इसके साथ ही कियारा आडवाणी को लेकर रेडिट यूजर ने लिखा माफ करना लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से यह कुछ ज्यादा ही प्यार हो रहा है। अब वह अपनी बेटी के बारे में बात करते हैं तो यह बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लगता है। पॉडकास्ट शब्द मुफ्त पीआर करने का एक अच्छा जरिया बनी गया है। मैंने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर जितनी भी दूसरी एक्ट्रेस को देखा है उनमें से हर किसी ने या तो रोने का नाटक किया है या फिर अपने बारे में झूठ बोला है। बॉलीवुड अब एक बहुत ही खोखली जगह बन गया है।

इस फिल्म के लिए लोग कर रहे इंतजार

कियारा आडवाणी को लेकर रेडिट यूजर का यह पोस्ट उनके मन की बात है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग एक्ट्रेस का साथ देते हुए दिखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द यश के साथ टॉक्सिक में मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026