---Advertisement---

अटारी बॉर्डर पर झंडा फहराती दिखीं Kiara Advani, BSF जवानों के बीच चलाए हथियार!

Kiara Advani अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की सफलता के बाद अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के शूट में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेत्री पंजाब स्थित अटारी बॉर्डर (Attari Border) पर BSF जवानों के साथ समय बितातीं नज़र आईं। वहीं अब बॉर्डर से कियारा का एक वीडियो सोशल ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 3:59 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की सफलता के बाद अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के शूट में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेत्री पंजाब स्थित अटारी बॉर्डर (Attari Border) पर BSF जवानों के साथ समय बितातीं नज़र आईं। वहीं अब बॉर्डर से कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेत्री हाथों में भारत का झंडा पकड़े दिख रही हैं। 

अटारी बॉर्डर से वायरल हुआ Kiara Advani का वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में Kiara Advani हरे रंग के सूट में पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर हाथों में भारत का झंडा पकड़े BSF जवानों के साथ फ़ोटो खिंचा रही हैं। दरअसल Kiara Advani एक दिन के शूट के लिए सोमवार को अटारी बॉर्डर पहुँची थीं। जहां उन्होंने BSF जवानों के साथ पूरा दिन बिताया था। 

रविवार शाम को अटारी बॉर्डर पहुँची कियारा ने सबसे पहले रिट्रीट परेड सेरेमनी में हिस्सा लिया। ग़ौरतलब है कि कियारा को अचानक सेरेमनी में देख वहाँ बैठी जनता भी उत्साहित हो गई। इस दौरान अभिनेत्री ने वहाँ बैठे लोगों का अभिवादन करते हुए फैंस और BSF के जवानों के साथ तस्वीरें ली। 

Kiara Advani ने बॉर्डर पर चलाए हथियार 

इसके बाद सोमवार को कियारा BSF जवानों से मिलने बेस कैंप पहुँची जहां उन्होंने आधुनिक हथियार चलाए। अभिनेत्री ने वहाँ मौजूद जवानों के साथ बातचीत की और उनके हथियारों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कियारा ने BSF द्वारा चलाई जा रही पेड़ लगाने की मुहिम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने भारतीय सरहद पर अपने हाथों से अपने नाम का एक पेड़ लगाया। आपको बता दें कि  BSF ने इस साल 1 लाख पेड़ लगाने की मुहिम शुरु की है। 

इन बड़े बजट की फ़िल्मों में नज़र आएंगी शेरशाह स्टार 

अभिनेत्री के पास इस वक्त बॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्में हैं। इनमें साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की पैन इंडिया फिल्म गेम चेंजर (Game Changer), विजय लालवानी (Vijay Lalwani) द्वारा निर्देशित लैंब (Lamb), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ अदल बदल (Adal Badal) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की वॉर 2 (War 2) शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026