---Advertisement---

King से वायरल बीटीएस पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट, शाहरुख खान के फैंस से की गुजारिश ‘सरप्राइज का इंतजार करें’

King: शाहरुख खान की फिल्म से लीक हुई फोटो तो इस पर सिद्धार्थ आनंद ने रिएक्ट किया और ऐसा कुछ कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं फैंस से क्या गुजारिश की गई है और पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 6:19 अपराह्न

King
Follow Us
---Advertisement---

King: शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद एक साथ सुहाना खान की फिल्म के लिए आ रहे हैं। इसे लेकर फैंस के बीच कुछ इस कदर एक्साइटमेंट है कि यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच किंग के बीटीएस फोटो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी जहां शाहरुख और दीपिका पादुकोण को एक साथ हाथों में हाथ थामे हुए रोमांटिक सीन करते हुए देखा गया। वहीं जब इस तस्वीर को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया गया तब निर्देशक ने इस पर बयान जारी किया है और शाहरुख खान के किंग फैंस से खास गुजारिश की है।

लीक पोस्ट के बाद Shah Rukh Khan के फैंस को दिया गया पैग़ाम

सिद्धार्थ आनंद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर किंग से शाहरुख खान के जबरदस्त लुक को शेयर किया है जिसमें वह चोटिल नजर आ रहे हैं। उनके आंखों में एक इंटेंस एक्सप्रेशन देखा जा रहा है। इसके साथ ही निर्देशक ने लिखा, “सभी फैंस से गुजारिश है कृपया किंग के सेट से लीक हुए कोई भी मल्टीमीडिया पोस्ट को सर्कुलेट ना करें। टीम सभी के लिए बेहतरीन सिनेमाई अनुभव सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रही है।”

King को लेकर फैंस से की गई ये गुजारिश

इसके साथ ही किंग निर्देशक ने कहा लिए हम बड़े पर्दे पर मिलने वाले सरप्राइज का इंतजार करें। इस दौरान उन्होंने फैंस से यह भी आग्रह किया कि वह उन चीजों के सामने आने का इंतजार करें जो किंग की टीम ने मूल रूप से तय किया था। आपके प्यार समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद।

आखिर किंग सेट से वायरल फोटो में क्या है खास

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका के कैपटाउन से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की किंग के सेट से कुछ फोटोज सामने आई थी जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। इस तस्वीर में दोनों किसी रोमांटिक सीन को कर रहे हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि दीपिका फिल्म में शाहरुख की गर्लफ्रेंड और सुहाना खान की मां के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026