---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: पठान रिलीज के बाद सलमान खान की फिल्म का टीजर हुआ लीक, शहनाज गिल की भी दिखीं झलक

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: शाहरुख खान के साथ आज सलमान खान के फैंस के लिए भी खुशी का दिन है। आज यानी 25 जनवरी 2023 को सलमान खान की आगमी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें कि, इस फिल्म का सलमान खान के फैंस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 25, 2023 6:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: शाहरुख खान के साथ आज सलमान खान के फैंस के लिए भी खुशी का दिन है। आज यानी 25 जनवरी 2023 को सलमान खान की आगमी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें कि, इस फिल्म का सलमान खान के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाईजान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार है।

सलमान खान का दबंग अंदाज

24 जनवरी को सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘भाई किसी की जान फिल्म’ का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि, फिल्म का टीजर 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं जारी किए गए टीजर में देखा जा सकता है कि, सलमान खान जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं। फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

Also Read: Pathaan देखने के बाद बदले KRK के तेवर, आखिर ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करेगी फिल्म

शहनाज गिल की भी दिखीं झलक

इस फिल्म के टीचर को देखकर बिल्कुल साउथ फिल्मों के हीरो की याद आ जाती है। साउथ इंडियन लुक में सलमान खान का लुक काफी शानदार लग रहा है। सलमान खान के साथ फिल्म में शहनाज गिल भी साउथ इंडियन लुक में नजर आए जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल के साथ-साथ टीजर में जस्सी गिल राघव जुयाल और पलक तिवारी भी नजर आए। इस फिल्म के जरिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि, सलमान खान ने शाहरुख खान की पठान मूवी के साथ अपने टीजर को रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म का टीजर 1 मिनट 43 सेकंड का है जिसमें सलमान खान का हाई वोल्टेज एक्शन देखने को मिल रहा है। उनके एक्शन को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह मूवी फुल एक्शन और थ्रिल से भरी हुई है। सलमान खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों पर 21 अप्रैल 2023 यानी ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026