---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक नयी अपडेट सामने आई है। शहनाज गिल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिलीज डेट की जानकारी दी है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, पूजा हेगड़े सहित कई कलाकार अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर लगातार बज जारी है और फिल्म से कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर यह खबर थी कि यह ईद पर रिलीज होने वाली है लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट की माने तो रिलीज की तारीख में बदलाव हो गया है। इस बात का खुलासा शहनाज गिल के लेटेस्ट पोस्ट से हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पोस्ट में खास।

कैप्शन में लिखा खास बात

शहनाज गिल के इस पोस्ट की बात करें तो यह उन्होंने सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ गाना ‘जी रहे थे हम’ पर रील्स बनाई है। इस वीडियो में तीनो मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “30 डे टू किसी का भाई किसी की जान। जी रहे थे हम।” ऐसे में फैंस यह उम्मीद जाता रहे हैं कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ 24 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

फिल्म को लेकर फैंस कर रहे हैं इंतजार

वहीं अगर गूगल की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज डेट 21 अप्रैल 2023 दिखा रही है लेकिन अब शहनाज के पोस्ट से कुछ और बयां हो रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए कब रिलीज होती है। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बरकरार है और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने खूब मचा रहे हैं और फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म से मेकर्स ही नहीं फैंस को भी खूब उम्मीदें हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Also Read: Rahul Gandhi Disqualified: भाजपा का राहुल पर पलटवार, रविशंकर बोले- ‘किसी को भी देश में गाली देने का अधिकार नहीं’

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026