---Advertisement---

Kunal Kamra को क्या डिप्टी सीएम शिंदे विवाद पर है पछतावा, कॉमेडियन से हुई माफी की मांग तो दिया शॉकिंग जवाव

Kunal Kamra: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विवाद उस समय कुणाल कामरा संग काफी चर्चा में रहा था जब उन्होंने उन पर विवादित गाना गाया था। वहीं इस सब के बीच अब माफी की मांग को लेकर कॉमेडियन ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 12:33 अपराह्न

Kunal Kamra
Follow Us
---Advertisement---

Kunal Kamra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित गाने के मामले में एक बार फिर से कुणाल कामरा ने सख्त रुख अपनाया है। उनसे जब माफी की मांग की गई तब इसका जवाब देते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस तरह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। इस दौरान विवाद को लेकर माफी और पछतावे पर कॉमेडियन ने जिस तरह से मुंहतोड़ जवाब दिया है वह देखकर आपको हैरानी हो सकती है।

क्यों कुणाल कामरा का डिप्टी सीएम विवाद पर गहराया मुद्दा

विशेषाधिकार समिति के सदस्य और बीजेपी एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा, “कुणाल कामरा जी की तीसरी या चौथी सुनवाई थी। हमने उनका बयान दर्ज किया है। इस मामले में प्रवीण दरेकर ने शिकायत दर्ज कराई थी और कुणाल कामरा को क्रॉस-एग्जामिनेशन के लिए बुलाया गया था। उनसे कुल 24 सवाल पूछे गए जिनमें उनके द्वारा की गई गलतियों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने संविधान के अधिकारों और विशेषाधिकार समिति के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाने की कोशिश की। उन्होंने सारे सवालों का जवाब दिया। वह इस मामले में माफी मांगेगे या नहीं यह उनके वकील बाद में बात करके बताएंगे।”

Kunal Kamra ने माफी की मांग पर दिया ये जवाब

वहीं इसे री शेयर करते हुए कुणाल कामरा ने लिखा, “आदरणीय महोदय हो सकता है कि बातचीत में कोई गलतफहमी हुई हो लेकिन मुझे आज शाम हुई मेरी जीरह के आखिरी तीन सवाल जिस तरह याद है वह यह है क्या आपको कोई पछतावा है नहीं क्या आपने जो कहा उसके लिए आपको खेत है नहीं अगर आप बिना शर्त माफी मांग लेते हैं तो इस मामले को अलग नजरिए से देखा जाएगा नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि वह माफी सच्ची नहीं होगी साथ ही दूसरे कलाकारों और उनकी आजादी के लिए बहुत ही गलत मिसाल कायम होगी।”

कुणाल कामरा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विवाद उस समय काफी चर्चा में आया था जब एक कॉमेडी इवेंट के दौरान उन पर एक विवादित गाना मजाकिया अंदाज में गाया। इसके बाद से उन पर लगातार विवाद जारी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 10, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

अप्रैल 10, 2026

Thalapathy Vijay

अप्रैल 10, 2026

Anant Ambani

अप्रैल 10, 2026

Sandeep Reddy Vanga

अप्रैल 10, 2026