---Advertisement---

Lucky Bhaskar X Review: क्या Dulquer Salmaan की मिडिल क्लास भारतीय आदमी की कहानी लोगों को आई पसंद? देखें यूजर्स के रिएक्शन

Lucky Bhaskar X Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं जमकर रिएक्ट, आइए देखते हैं क्या है यूजर्स का कहना और क्यों ट्रेंड में आई यह फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2024 11:58 पूर्वाह्न

Lucky Bhaskar X Review
Follow Us
---Advertisement---

Lucky Bhaskar X Review: सिनेमाघरों में तबाही मचाने के बाद दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की फिल्म ‘लकी भास्कर’ (Lucky Bhaskar) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो गई है। एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में है। आपको याद हो तो फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इसका किस कदर क्रेज था इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया तो इसका क्रेज एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। यूजर्स इस फिल्म को देखने के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन।

Lucky Bhaskar X Review: मिडिल क्लास बैंक क्लर्क की कहानी है काफी रोमांचक

इस फिल्म को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि स्ट्रीमिंग के बाद से लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर यह रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रेंड में है। यूजर्स को फिल्म का एक सीन काफी पसंद आता है जिसमें एक मिडिल क्लास बैंक क्लर्क अचानक ही अमीर बन जाता है। फिल्म में निश्चित तौर पर काफी रोमांच है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए अब आपको सिनेमाघरों में जाने की जरूरत नहीं नहीं है क्योंकि नेटफ्लिक्स पर आप इसे घर बैठे देख सकते हैं।

Lucky Bhaskar X Review देख आप करें Dulquer Salmaan की फिल्म के बारे में राय

Dulquer Salmaan की Lucky Bhaskar की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

2 मिनट 27 सेकंड के इस फिल्म की स्ट्रीमिंग हुई तो सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर जमकर कमेंट करने लगे। तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज इस फिल्म को हर एक फैन एंजॉय कर सकते हैं। 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ने 106.75 करोड रुपए की कमाई की थी जिसमें दुलकर सलमान के अलावा मीनाक्षी चौधरी, सूर्या श्रीनिवास नजर आए थे। फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिला और लकी भास्कर अपनी दमदार एक्टिंग से छा गए। खास बात यह है कि इसमें एक्शन, वायलेंस कुछ भी नहीं है लेकिन इस फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026