---Advertisement---

Madonna: 7 बार ग्रैमी अवॉर्ड विनर रह चुकी सिंगर इस वजह से हुई ICU में भर्ती, पॉप आइकन की हालत गंभीर

Madonna: अमेरिकन पॉप सिंगर मैडोना के फैंस को तगड़ा झटका लगा है और उनके लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो सिंगर बीते दिनों बैक्टीरियल इनफेक्शन का शिकार हुई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। सिंगर को न्यूयॉर्क सिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में रखा गया है। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 12:17 अपराह्न

Madonna
Follow Us
---Advertisement---

Madonna: अमेरिकन पॉप सिंगर मैडोना के फैंस को तगड़ा झटका लगा है और उनके लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो सिंगर बीते दिनों बैक्टीरियल इनफेक्शन का शिकार हुई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। सिंगर को न्यूयॉर्क सिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में रखा गया है। इस खबर को जानने के बाद मैडोना के फैंस काफी परेशान है और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं। इस बात की जानकारी सिंगर के मैनेजर गाई ओसेरी निधि है और उसके पास सोशल मीडिया पर मानो खलबली मच गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

मैनेजर गाइ ने दी यह जानकारी

मैडोना को लेकर मैनेजर गाइ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “24 जून शनिवार को मैडोना को गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया था जिसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रखा गया है। हालांकि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है लेकिन फिलहाल मेडिकल केयर में है। उम्मीद है जल्द रिकवरी होगी। इस समय उनके सारे काम और टूर को होल्ड पर रखा जा रहा है। जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी हम आप लोगों के साथ शेयर करेंगे। जल्द टूर और शो की डेट की भी अनाउंसमेंट करेंगे।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

बेहोश हो गई थी मैडोना

मिली जानकारी के मुताबिक मैडोना अपनी अपकमिंग शो के लिए काफी मेहनत कर रही थी और वह दिन में 12 घंटे काम कर रही थी। वहीं रिहर्सल के दौरान मैडोना बेहोश हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। इस दौरान उनकी बेटी लूर्डेस लियोन उनके साथ है और उनकी देखभाल कर रही है। 64 साल की मेडोना का 15 जुलाई को कनाडा के वैंकूवर में एक ख़ास कॉन्सर्ट था। गौरतलब है कि मैडोना 7 बार ग्रैमी अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026