---Advertisement---

Malaika Arora और Arjun Kapoor का हुआ ब्रेकअप! जानिए रिलेशनशिप टूटने के बाद कपल का हाल

Malaika Arora and Arjun Kapoor:v मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक अच्छे नोट पर रिश्ते पर विराम लगाते हुए अलग हो गए हैं और सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2024 2:15 अपराह्न

Malaika Arora and Arjun Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। जी हां, अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहने वाले यह डिमांडिंग कपल अब अलग हो चुके हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन के करीबी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब कपल एक साथ नहीं हैं और वे म्यूचुअली एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में।

अलग होने का फैसला

पिंकविला के रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सूत्रों से इस बात की पुष्टि हुई है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के सम्मान को बरकरार रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। वे अलग हो चुके हैं। इस दौरान दोनों के बीच आपसी सम्मान बरकरार है और वह खास बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आएंगे।

रिश्ते को लेकर खामोश रहेंगे कपल

इस रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मलाइका और अर्जुन के बीच रिश्ता वाकई काफी खास है। ऐसे में दोनों एक दूसरे को अपने दिल में बनाए रखेंगे वह अलग होने का फैसला कर चुके हैं लेकिन इस बारे में वह अभी भी चुप्पी बरकरार रखेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ प्यार का इजहार भले ही करते हो लेकिन शादी को लेकर अब तक उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।

कपल के बीच सम्मान और प्यार बरकरार

सूत्रों के अनुसार मलाइका और अर्जुन यह नहीं चाहते हैं कि कोई उनके रिश्ते पर सवाल करें या फिर इस बारे में बात बने इसलिए वह इन चीजों की अनुमति भी नहीं देंगे। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता काफी लंबे समय तक रहा और उनके बीच प्यार भी था लेकिन अब यह खत्म हो चुका है। उनके बीच अभी भी सम्मान और प्यार बरकरार है और मन में कोई भी खटास नहीं है। वह एक दूसरे को अपने ताकत मानते हैं उनका रिश्ता भले ही अब ना रहा हो लेकिन वह एक दूसरे के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करेंगे। यही उम्मीद है कि फैंस भी उनकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026