---Advertisement---

Mirzapur Season 3: ‘खेल वहीं बस मोहरे नए’, Trailer में गुड्डू पंडित करते दिखे प्लानिंग, कालीन भैया की झलक मात्र में दिखा टशन

Mirzapur Season 3: गद्दी के लिए पंकज त्रिपाठी से फिर भिड़ने के लिए तैयार है अली फजल, ट्रेलर देखने के बाद लोगों की बढ़ी बेकरारी, आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2024 3:12 अपराह्न

Mirzapur Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur Season 3: एक बार फिर मिर्जापुर की कुर्सी के लिए जंग होने वाला है क्योंकि गुड्डू पंडित कालीन भैया से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी हां प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 के ट्रेलर की घोषणा कर दी गई है और इसे देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। कहना गलत नहीं होने वाला है कि एक बार फिर से अली धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे और अपने दमदार अंदाज से छा जाएंगे पंकज त्रिपाठी। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है इस ट्रेलर में खास जो है चर्चा में। ट्रेलर का डायलॉग और एक्टिंग तक लोगों का दिल जीत रहा है।

धमाकेदार डायलॉग ने अली फजल को बनाया हीरो

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें अली फजल यह कहते हुए नजर आ रहा है कि समय आ गया है लोगों को यह बताने का कि कालीन भैया गोन गुड्डू पंडित ऑन। तो वहीं एक डायलॉग यह भी है कि मिर्जापुर में पावर हमेशा गद्दी की रही है और मुकाबला दावेदारों का। खेल आज भी वही है बस मोहरे बदल गए हैं। ट्रेलर में कहा जाता है कि लोगों के बीच कालीन भैया को लेकर सिर्फ सिंपैथी बनानी होगी इसके अलावा सुनाई देता है कि हमारा गुनाह यह है कि हम गुड्डू पंडित के बाप हैं तो यह कहा जाता है कि पूर्वांचल की गर्मी में सिर्फ एक उंगली काफी है। वहीं एक आवाज आती है गुड्डू पंडित को कोई चैलेंज नहीं कर सकता यह आवाज पूरी पूर्वांचल में गूंजनी चाहिए।

एक डायलॉग से दिल जीत गए पंकज

पूरी ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी गायब नजर आते हैं लेकिन अंत में उनकी झलक दिखाई देती है। वह कहते हैं “यह गद्दी ये परंपरा बाबूजी और हमने बनाई थी हम वह करवाएंगे जो पूर्वांचल के इतिहास में आज तक नहीं हुआ।” 2 मिनट सेटिस्फेक्शन के इस ट्रेलर ने लोगों की बेताबी बढ़ा दी और कहना गलत नहीं है कि एक बार फिर पंकज त्रिपाठी और अली फजल का सामना जबरदस्त होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13

जून 25, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6

जून 25, 2026

Karisma Kapoor

जून 25, 2026