---Advertisement---

Mirzapur Season 3: इंतजार हुआ खत्म! प्राइम वीडियो पर तबाही मचाने आ रहे गुड्डू भैया और कालीन भैया, देख बढ़ी फैंस की बेचैनी

Mirzapur Season 3: गुड्डू भैया बहुत जल्द वापस आने के लिए तैयार हैं। जी हां, पंकज त्रिपाठी एक बार फिर लोगों के बीच जादू चलाने के लिए आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ का जो बहुत जल्द स्ट्रीम होने के लिए तैयार है जिसकी अनाउंसमेंट होने के बाद से फैंस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2024 1:03 अपराह्न

Mirzapur Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur Season 3: गुड्डू भैया बहुत जल्द वापस आने के लिए तैयार हैं। जी हां, पंकज त्रिपाठी एक बार फिर लोगों के बीच जादू चलाने के लिए आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ का जो बहुत जल्द स्ट्रीम होने के लिए तैयार है जिसकी अनाउंसमेंट होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट मानो दोगुनी हो गई है। अमेजन प्राइम ने बीते दिन करीब 70 सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया जिसमें ‘मिर्जापुर 3’, ‘पंचायत 3’, ‘पाताल लोक 2’ जैसे कई वेब सीरीज शामिल है। वहीं इस इवेंट में प्राइम वीडियो ने ‘मिर्जापुर 3’ से कालीन भैया और गुड्डू भैया के लुक को भी रिवील कर दिया है।

टीजर देख खुशी से उछल पड़े फैंस

प्राइम वीडियो की तरफ से मिर्जापुर की पूरी टीम एक साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही है। वही प्राइम वीडियो की तरफ से जारी टीजर में पंकज त्रिपाठी एक शांत जगह पर खड़े नजर आ रहे हैं और वह कहते हैं ‘भूल तो नहीं गए हमें’। वहीं गुड्डू भैया और बीना एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आते हैं। निश्चित तौर पर सीजन 3 और भी धमाकेदार होने वाला है और एक बार फिर फैंस मानो चहक उठे हैं। अली फजल को सीरीज में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या फैंस को मिलेगा होली का तोहफा

पंकज त्रिपाठी का किरदार पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाला है। फिलहाल ‘मिर्जापुर सीजन 3’ की रिलीज तारीख को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है और इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मार्च के अंत तक यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह निश्चित तौर पर होली का गिफ्ट फैंस को मिलने वाला है। गौरतलब है कि मिर्जापुर वेब सीरीज ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। व्यूज के मामले में इस वेब सीरीज का कोई जवाब नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026