---Advertisement---

Mirzapur The Movie में विक्रांत मैसी की छुट्टी! कालीन भैया और जीतू भैया ने किया सरप्राइज, टीजर देख लोगों ने दिया रिव्यू

Mirzapur The Movie: सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज अब फिल्म के तौर पर आप देख सकते हैं और ऐसे में कालीन भैया से लेकर बबलू पंडित धमाका करने के लिए तैयार है। जानिए किस तरह से लोग कर रहे हैं रिएक्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2026 3:10 अपराह्न

Mirzapur The Movie
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie: प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज मिर्जापुर अब सिनेमाघरों में देखने के लिए तैयार हो जाए और इसका टीजर जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। कालीन भैया  (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया के साथ-साथ इस बार बबलू पंडित ने भी लोगों का ध्यान खींचा है जहां पहले इस किरदार को विक्रांत मैसी निभाने वाले थे लेकिन अब यहां जीतू भैया को देखकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग-अलग पर नजर आ रही है। आइए जानते हैं मिर्जापुर द मूवी टीजर को देखकर लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

2 मिनट 22 सेकेंड में मचा बवाल

जहां तक मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इसके टीजर में हर स्टार कास्ट की झलक दिखाई गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि हर स्टार कास्ट का अपना जबरदस्त रोल है। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के साथ बबलू पंडित ने धमाका किया। 2 मिनट 22 सेकंड के टीजर ने बवाल मचा दिया है और अब बेहद पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर को सिनेमाघर में देखा जा सकता है। जाहिर तौर पर जबरदस्त प्रतीत हो रहा है जिसमें काफी ट्विस्ट दिखाए गए हैं।

जानें कब रिलीज हो रही मिर्जापुर फिल्म और क्यों है यह खास

4 सितंबर 2026 को मिर्जापुर द मूवी रिलीज हो रही है जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा जारी किया गया है। जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघर में यह रिलीज होने के लिए तैयार है और हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में आप इसे देख सकते हैं। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मिर्जापुर द मूवी में कालीन भैया के तौर पर पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित यानी अली फजल और मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु कमाल दिखाने के लिए आ रहे हैं। जीतू भैया यानी जितेंद्र कुमार को बबलू पंडित के किरदार में देखा जाएगा तो इसके साथ ही रवि किशन भी धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Mirzapur The Movie Teaser देख क्या बोल रहे हैं लोग

वहीं टीजर को देखने के बाद विक्रांत मैसी का गायब होना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है तो वहीं जितेंद्र कुमार यानी जीतू भैया को देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मिर्जापुर से बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट होने वाला है। निश्चित तौर पर टीजर ने फैंस का हाल बेहाल कर दिया है और लोगों को अब इसका सिनेमाघर में देखने का इंतजार है जिसे दुनिया भर से प्यार मिला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026