---Advertisement---

Miss World 2023: कौन बनेगी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, 3 दशक बाद कश्मीर की वादियों में ब्यूटी को लेकर होगी जंग

Miss World 2023: इस बार भारत को मिस वर्ल्ड 2023 मेजबानी का मौका मिला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या 2017 के बाद एक बार फिर भारत की जीत होती है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो कश्मीर की वादियों में मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन किया जाएगा और ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि लगभग 3 दशक के बाद भारत को मौका मिला है कि वह इस ब्यूटी प्रेजेंट को होस्ट कर सके।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 5:21 अपराह्न

Miss World 2023
Follow Us
---Advertisement---

Miss World 2023: आखिर कौन है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मिस वर्ल्ड 2023 को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बरकरार है और लगभग 3 दशक के बाद भारत एक बार फिर मेजबानी करने के लिए तैयार है। 1996 में भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड को आयोजित किया गया था। वहीं अब एक बार फिर भारत के पास बड़ा मौका हाथ आया है। कहा जा रहा है कि इस बार कश्मीर की वादियों में मिस वर्ल्ड की घोषणा की जाएगी और यहां दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का स्वागत किया जाएगा। मिस वर्ल्ड 2023 का खिताब कौन अपने नाम करता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है लेकिन खबरें लगातार वायरल हो रही है।

140 देशों से आएंगी ब्यूटी क्वीन

मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण की मेजबानी कश्मीर के हाथ है और ऐसे में वादियों में खूबसूरत महिलाएं जल्द अपना जलवा बिछड़ने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस बार 27 साल के बाद भारत को मेजबानी का मौका मिला है। वहीं इस बारे मिस वर्ल्ड की CEO जूलिया एरिक मोरेली ने जानकारी दी है और कहा है कि “अगर सच कहूं तो मैं काफी खुश हूं ऐसी सुंदरता को देखना वाकई काफी उत्साह जनक है। यहां 140 देशों से हसीनाएं पार्टिसिपेट करने आएंगी।

इस दिन मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन

मिली जानकारी के मुताबिक मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी लेकिन इसकी तैयारी नवंबर में शुरू होगी। कहा जा रहा है कि क्रू मेंबर्स जल्द भारत आ जाएंगे। इसके बाद वे इस कंपटीशन की तैयारी में जुट जाएंगे। क्रू मेंबर्स इसमें कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसी वजह से 8 दिसंबर का दिन लोगों के लिए काफी खास है। यह देखना दिलचस्प है कि क्या इस बार भारत मेजबानी के साथ-साथ इस ट्रॉफी पर भी कब्जा करेगी।

भारत से इन हसीनाओं ने जीता है खिताब

अगर भारत की बात करें तो पहली बार 1996 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थी। वहीं इसके बाद ऐश्वर्या राय के सिर पर 1994 में ताज सजा था जिसके बाद 1997 में डायना हेडन इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। वहीं युक्ता मुखी को 1990 में मिस वर्ल्ड करार किया गया। 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने नाम किया तो 2017 में मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड से नवाजा गया। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस बार क्या होगा खास।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026