---Advertisement---

देश में इन Web Series की है लोगों के बीच जबरदस्त डिमांड, OTT पर आज भी हैं लाखों फैंस

Most demanded web series: यह बात सच है कि आजकल ओटीटी पर कंटेंट की कमी नहीं है लेकिन कुछ बेहतरीन वेब सीरीज ऐसी है जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारत में इसकी आज भी काफी डिमांड है। पुरानी होने के बावजूद इन वेब सीरीज को देखना लोगों को पसंद है। इतना ही नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2023 9:20 पूर्वाह्न

Most demanded web series
Follow Us
---Advertisement---

Most demanded web series: यह बात सच है कि आजकल ओटीटी पर कंटेंट की कमी नहीं है लेकिन कुछ बेहतरीन वेब सीरीज ऐसी है जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारत में इसकी आज भी काफी डिमांड है। पुरानी होने के बावजूद इन वेब सीरीज को देखना लोगों को पसंद है। इतना ही नहीं इसके अगले सीजन का भी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। कहानी काफी इमोशनल होने के साथ-साथ सीरीज में वो सभी एलिमेंट्स मौजूद रहते हैं जिसे देख फैंस क्रेजी बन जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन सीरीज की लिस्ट जो पुरानी होने के बावजूद भी आज डिमांड में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को कैसे भूल सकते हैं आप

यह बात सच है कि मिर्जापुर का खुमार आज भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि फैंस इसके हर एक सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। जहां तक मिर्जापुर की बात करें तो या यह की सबसे पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में से एक है जिसमें गुड्डू, मुन्ना भैया और बबलू के किरदार लोग आज भी याद रखे हुए हैं।

‘द फैमिली मैन’ भी है लिस्ट में शामिल

इसमें मनोज बाजपाई की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन‘ भी शामिल है। जहां तक इस सीरीज की बात करें तो इसके दो पार्ट्स आ चुके हैं और दोनों को फैंस से खूब प्यार मिला है। यही वजह है कि यह वेब सीरीज लोगों के बीच काफी डिमांड में है।

‘कोटा फैक्ट्री’ की कहानी भी है बेहद दमदार

यूट्यूब पर मौजूद ‘कोटा फैक्ट्री’ वेब सीरीज को लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में यह शामिल है। कोटा में पढ़ रहे छात्र छात्राओं की जिंदगी पर बनाई गई इस सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं।

‘आर्या’ को भूल नहीं पा रहे हैं फैंस

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ को लोग भूल नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि इसके हर सीजन को फैंस से काफी प्यार मिला और यह सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है।

‘असुर’ है इस लिस्ट में काबिज

अरशद वारसी और बरूण सोबती की वेब सीरीज ‘असुर’ को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है। इस वेब सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं जिसे फैंस से खूब प्यार मिला है। वही फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026