Mouni Roy: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लोगों की चमक धमक के पीछे कई राज छिपे होते हैं। कब उनकी शादी हो और कब इनका तलाक हो जाता है इस बात की किसी की खबर ही नहीं होती है। वहीं इस सबके बीच मौनी रॉय का रिश्ता पहेली बन गया है जहां एक के बाद एक खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते दिन सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया जब मंगलवार की सुबह यह खबर सामने आई कि एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नांबियार एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। बस क्या था लोग तरह- तरह की बातें बनाने लगे। हालांकि इस सबके बीच खबर आ रही है कि उनका तलाक अभी नहीं हुआ है लेकिन वह 6 महीने से साथ नहीं है।
6 महीने से सूरज से अलग रह रही Mouni Roy की क्या है कहानी
View this post on Instagram
दरअसल विक्की ललवानी ने मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी में अनबन के अफवाह हो की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट के जरिए पूरा वाकया बताया। उन्होंने कहा कि दुबई के बिज़नेस मैन सूरज नांबियार के साथ मौनी रॉय की लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज खत्म हो गई है। चाहत खत्म हो गई है, जुनून खत्म हो गया है और झगड़े बढ़ गए हैं। कोई चमत्कार न हो, तो वे दोनों वापस साथ नहीं आ रहे हैं। इस जर्नलिस्ट का कहना है कि यह कपल पिछले 6 महीनों से बिल्कुल भी साथ नहीं रह रहा है। हाल ही में, मैंने सुना है, मौनी घर भी बदल रही हैं। पीछे मुड़कर देखें तो, अगर हम सब ध्यान से सोचें, तो मौनी अक्टूबर 2025 से सभी सोशल फंक्शन में अकेले ही जा रही थीं।
क्यों अमिताभ बच्चन की अभिमान की तरह हुई मौनी रॉय की कहानी
इसके साथ ही यह भी भी कहा गया कि मौनी रॉय फिलहाल कुछ वकीलों से भी बात कर रही हैं। अगर चीजें तेज़ी से आगे बढ़ती हैं, तो उनका और बेशक, सूरज का भी एक काउंसलिंग सेशन इंतज़ार कर रहा है। इसलिए उन्होंने डिवोर्स के लिए अप्लाई नहीं किया है जैसा कि कुछ मीडिया वालों ने रिपोर्ट किया है, कम से कम अभी तक तो नहीं। यह वैसी ही सिचुएशन थी जैसी फिल्म ‘अभिमान’ में दिखाई गई थी जहां पत्नी पति से ज़्यादा पॉपुलर थी। उन्होंने कहा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में धोखाधड़ी की अफवाहों के बीच, मैंने यह भी सुना है कि सूरज भी वैसा ही महसूस कर रहे हैं जैसा अमिताभ बच्चन को 1973 की ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म अभिमान में जया बच्चन को पहचान मिलने पर हुआ था।
इस वजह से मौनी रॉय संग असहज थे सूरज नांबियार
मौनी रॉय को लेकर सूत्र ने बताया कि “भले ही सूरज के पास बहुत पैसा हो, लेकिन जब भी वह मुंबई में होते थे तो उन्हें अक्सर लगता था कि उनकी पत्नी के अलावा शायद ही कोई उन्हें जानता हो, जिन्हें लगभग हर जगह पहचाना जाता है। सूरज से पहले, मौनी के दो सीरियस रिलेशनशिप थे- गौरव चोपड़ा और मोहित रैना। काश, सभी परियों की कहानियों का अंत सुखद होता।”
डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करने की क्या है मौनी रॉय की कहानी
View this post on Instagram
वहीं अब तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय को उनके दोस्त के साथ स्पॉट किया गया। ब्लैक कलर की ड्रेस में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी लेकिन लोगों की निगाहें उनकी डायमंड रिंग पर अटक गई है। उन्होंने स्टाइल किया था और फ्लॉन्ट कर रही थी। अब ऐसे में क्या सूरज नांबियार के साथ उनकी शादी वाकई खत्म हो गई है या उन्हें एक बार फिर साथ देखा जा सकता है।






