---Advertisement---

Temptation Island India के बाद इस शो पर पहुंची Mouni Roy, बॉडीकॉन में नजाकत देख फैंस हुए क्रेजी

Mouni Roy: हाल ही में करण कुंद्रा के साथ मौनी रॉय ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया’ शो में नजर आई थी। इस शो में उनके होस्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब मौनी मिनी प्राइम के शो में पहुंची है जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाई। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2024 3:48 अपराह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: हाल ही में करण कुंद्रा के साथ मौनी रॉय ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया’ शो में नजर आई थी। इस शो में उनके होस्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब मौनी मिनी प्राइम के शो में पहुंची है जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाई। इस वीडियो में वह शो के कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती हुई नजर आई। जी हां, दरअसल टीवी की नागिन ‘प्लेग्राउंड 3’ पर पहुंची इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। मौनी अपना जलवा यहां भी बिखरने में कामयाब रही। ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस अपने अंदाज से कंटेस्टेंट के बीच धमाल मचा रही है।

स्टाइलिश लुक से जलवा बिखेर रही मौनी

इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, “यह कुछ भी नहीं था लेकिन सिर्फ मस्ती और मजेदार एक्सपीरियंस था। मुझे एंटरटेनिंग टास्क के लिए प्लेग्राउंड 3 में देखें जो हर दिन अमेजन मिनी टीवी पर 12:30 बजे दोपहर बिल्कुल फ्री है। इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि मौनी रॉय पहले क्रीम कलर की बॉडी फिट ड्रेस में नजर आती है उनकी एंट्री वाकई काफी फिल्मी है। वह अपने स्टाइल से वहां मौजूद कंटेस्टेंट के बीच कहर बरपाने में कामयाब रही।

कंटेस्टेंट संग धमाल मचा रही Mouni Roy

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौनी कंटेस्टेंट से कई टास्क करवाती है। इस दौरान एक कंटेस्टेंट उन्हें प्रपोज भी करते हैं और कहते हैं कि क्या आप मेरे से शादी करोगी। वहीं दूसरी तरफ मौनी रॉय सभी कंटेस्टेंट के साथ डांस करती हुई भी नजर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और एक्ट्रेस का जलवा एक बार फिर इस शो में देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। एक्ट्रेस के इस धमाकेदार वीडियो को 11000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी को हाल ही में इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज ‘शो टाइम’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026