---Advertisement---

कान्स में जलवे बिखेरने के बाद Mouni Roy ने दिखाया देसी अवतार, ब्लैक एथनिक सूट को कर्ली हेयर के साथ किया स्टाइल

Mouni Roy: मौनी रॉय के सितारे फिलहाल खूब जगमगा रहे हैं और यही वजह है कि वह पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। कान्स के रेड कारपेट पर इस हसीना ने अपने हुस्न का जादू चलाया और अब वापस देश लौट चुकी हैं। अब वापस आने के बाद उन्होंने अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 1:53 अपराह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: मौनी रॉय के सितारे फिलहाल खूब जगमगा रहे हैं और यही वजह है कि वह पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। कान्स के रेड कारपेट पर इस हसीना ने अपने हुस्न का जादू चलाया और अब वापस देश लौट चुकी हैं। अब वापस आने के बाद उन्होंने अपने फैंस को देसी लुक से एक झलक दिखाई है। उनका यह अंदाज वाकई दिलकश है और यही वजह है कि लोग उनकी खूबसूरती में डूब गए हैं। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है जिसमें वह अपने देसी अंदाज से बिजलियां गिरा रही हैं। आइए देखते हैं मौनी का यह एथनिक लुक।

एथनिक ड्रेस में पोज दे रही हैं मौनी

मौनी कुर्सी पर बैठकर ग्लैमरस पोज दे रही हैं और लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब हुई है। उनके लुक से लोगों की निगाहें हटनी मुश्किल है क्योंकि उन्होंने ब्लैक एथनिक लुक से सोशल मीडिया पर गर्मी बढ़ा दी है। अगर मौनी की ड्रेस की बात करें तो वह ब्लैक कढाई वाली सूट को स्टाइल कर रही हैं। यह एक शॉर्ट सूट और मैचिंग प्लाजो है जिसमें मौनी का अंदाज काफी अलग है। एक्ट्रेस ने इस लुक को गोल्डन ब्रेसलेट और बड़े झुमके से खास टच दिया है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि मौनी का अंदाज वाकई काफी कातिलाना है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

मिनिमल मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक है खास

अगर मौनी के ओवरऑल लुक की बात करें तो वह मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, डार्क मस्कारा और स्मोकी आईज से इस लुक में चार चांद लगा रही हैं। मौनी ने न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को कम्पलीट किया। इस दौरान उनके स्टाइल में जो यूनिक है वह है उनका हेयर स्टाइल जो कर्ली और मैसी है। इस तरह मौनी इंडियन और वेस्टर्न टच को मिलाती दिख रही हैं।

ट्रेंड में रहना जानती हैं मौनी

यह बात सच है कि मौनी का अंदाज वाकई हर बार कमाल का है और उन्हें पता है कि कब किस लुक को कैसे स्टाइल कर ट्रेंड में आना है। मौनी इस बात को खूब जानती है कि अपने फैंस को कैसे कायल बनाना है और यही वजह है कि वह हर बार कुछ ऐसा कर जाती है कि लोग देखते ही रह जाते हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026