---Advertisement---

Murder Mubarak: ‘किलर किलर’ गाने में दिल टूटने के बाद दर्द में दिखीं सारा अली खान! एक्सप्रेशन देख थाम लेंगे दिल

Murder Mubarak: सारा अली खान, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म मर्डर मुबारक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। 15 मार्च को रिलीज होने के बाद यह फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आ रही है और पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं फिल्म का एक गाना ‘किलर किलर’ रिलीज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2024 4:46 अपराह्न

Murder Mubarak
Follow Us
---Advertisement---

Murder Mubarak: सारा अली खान, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म मर्डर मुबारक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। 15 मार्च को रिलीज होने के बाद यह फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आ रही है और पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं फिल्म का एक गाना ‘किलर किलर’ रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे। इस गाने में पूरी लाइमलाइट सारा अली खान के इर्द-गिर्द है। कहने में दो राय नहीं है उनका अंदाज इस गाने में काबिले तारीफ है। गाने में सारा दिल टूटने के बाद दर्द में नजर आ रही है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

ग्लैमरस अंदाज में नजर आई सारा अली खान

इस गाने से कहानी की झलक भी काफी देखने को मिल रही है। इसमें आप देख सकते हैं कि सारा अली खान, विजय वर्मा के साथ बिताए लम्हों को याद कर रही है और दिल टूटने के बाद काफी दर्द में है। वीडियो में उनका अंदाज काफी अलग है। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप को स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर कर उसे रेड जैकेट के साथ फ्लॉन्ट कर रही है। उनके चेहरे पर कसक देखने लायक है। गाने में एक झलक करिश्मा कपूर की भी दिखाई देती है जो खून से लतपथ रो रही है। वहीं सारा अली खान के एक्सप्रेशन को देख आप दीवाने हो जाएंगे।

इस गाने को देख खो जाएंगे आप

3 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप काफी इंप्रेस होंगे। इस गाने को राघव सचिन-जिगर और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है। वहीं म्यूजिक कंपोजर सचिन-जिगर है। लिरिक्स प्रिया सरिया का है और गाना वाकई काफी खास है और इसमें सारा अली खान का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की जा रही है और यह क्लब में होने वाले एक मर्डर पर आधारित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी एसीपी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026