---Advertisement---

Navratri Bhojpuri Songs: इन गानों को करें प्लेलिस्ट में शमिल, माता रानी की भक्ति में हो जाएंगे लीन

Navratri Bhojpuri Songs: इस नवरात्रि को और स्पेशल बनाने के लिए आप कुछ गानों को सुन सकते हैं। इन गानों में भोजपुरी के सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। आप इस नवरात्रि इन गानों को प्लेलिस्ट में शामिल कर भक्ति में खो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2023 9:00 पूर्वाह्न

bhojpuri navratri song
Follow Us
---Advertisement---

Navratri Bhojpuri Songs: किसी भी माहौल को रंगीन बनाने के लिए भोजपुरी गानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। होली हो या नवरात्रि भोजपुरी में कई गाने ऐसे हैं जो फैंस खूब पसंद करते हैं और ये त्योहारी सीजन को खुशनुमा बना देते हैं। ऐसे में आज यानी 22 मार्च से नवरात्रि का त्यौहार शुरू हो चुका है। हर तरफ मां दुर्गा की पूजा और आराधना की जा रही है। ऐसे में माहौल को खास बनाने के लिए आप कुछ गानों को प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये गाने त्योहारी सीजन को और भी मजेदार बनाने के लिए परफेक्ट है। भोजपुरी गानों की धून में कुछ तो खास है जो इसे अलग माहौल देता है। आप इन गानों को नवरात्रि पर सुन सकते हैं।

‘सातों बहिनिया अईली’ को करें एन्जॉय

वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह का यह गाना ‘सातों बहिनिया अईली’ रिलीज किया गया था। अब तक इस गाने को 16 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह भक्ति करते नजर आ रहे हैं। नवरात्रि पर आप इस गाने को एन्जॉय कर सकते हैं। पवन सिंह भोजपुरी के दमदार अभिनेता हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

‘नाच लेबे द’ गाने से बनाएं नवरात्रि को खास

नीलम गिरी और शिल्पी राज की जोड़ी एक साथ किसी भी भोजपुरी गाने को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। नवरात्रि पर आप दोनों के ‘नाच लेबे द’ गाने को सुन सकते हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। इस गाने को ताबड़तोड़ लोग देख रहे हैं।

‘चुनरिया लेले अईहा’ है सुपरहिट

भोजपुरी इंडस्ट्री से लगातार राज कर रहे खेसारी लाल यादव का गाना ‘चुनरिया लेले अईहा’ नवरात्रि पर सुनने के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। भक्ति में लीन खेसारी को देख लोग भी खो जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026