---Advertisement---

‘मान मेरी जान’ सिंगर के साथ इस अंदाज में नजर आएंगे Nick Jonas, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Nick Jonas: रैपर किंग और निक जोनस जल्द ही एक स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किंग ने इस बात की जानकारी खुद दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2023 1:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nick Jonas: रैपर किंग के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। ‘मान मेरी जान’ से चर्चा में आए किंग अब कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। दरअसल अपने अगले प्रोजेक्ट में किंग निक जोनस के साथ कोलेब करते नजर आएंगे। इस बारे में रैपर किंग ने खुद जानकारी दी है और निक जोनस ने रिएक्ट भी किया है। ‘मान मेरी जान’ फेम सिंगर को लोग काफी पसंद करते है। ऐसे में निक जोनास के साथ उनका नजर आना वाकई फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

पोस्ट को देख फैंस से लेकर सेलेब्स तक कर रहे हैं कमेंट

किंग ने इंस्टाग्राम पर निक ने साथ फोटो कॉलेज बनाते हुए कहा, “मान मेरी जान (आफ्टरलाइफ़)” इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है! प्री-सेव करने के लिए बायो में लिंक करें।” इस पोस्ट को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गयी है और लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। पोस्ट पर निक ने भी कमेंट किया है, “चलो चलते हैं।” बादशाह ने कमेंट में कहा, “मेहनत।” इस पोस्ट को देख एक यूजर ने कहा, “प्रियंका भाभी की खास फरमाइश पर।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “भजन वर्जन मेरे साथ भी कर लो।”

निक और किंग मचांएगे धमाल

बता दें कि रैपर किंग को जान मेरी जान से असली पहचान मिली है। इसके अलावा भी सिंगर कई गानों में धमाल मचा चुके हैं लेकिन इस गाने ने उन्हें अलग मुकाम तक पहुंचाया। इस गाने ने कई रिकार्ड्स को अपने नाम किया है और इसे अब तक 278 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इनके गाने को सबसे ज्यादा व्यूज मिलने का भी रिकॉर्ड मिल चुका है। सिंगर की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। वहीं निक की बात करें तो वह प्रियंका चोपड़ा के पति होने के अलावा सिंगर और म्यूजिशियन हैं। ऐसे में दोनों अगर किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखते हैं तो वह हिट होना लाजमी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026