---Advertisement---

आखिर कौन है Nita Ambani का मेकअप आर्टिस्ट, सैलेरी जानकर रह जाएंगे दंग

Nita Ambani: नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका स्टाइल सुर्खियों में है लेकिन क्या आपको पता है कि नीता का मेकअप आर्टिस्ट कौन है और उसकी कितनी सैलेरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2023 9:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nita Ambani: भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। किसी भी इवेंट में उनका लुक लाइमलाइट में होता है। वह हर आप अपने रॉयल स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। यही वजह है कि सबसे स्टाइलिश बिजनेस वीमेन में से मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। कोई फंक्शन हो या इवेंट नीता के लुक से लेकर स्टाइल तक लोगों के बीच चर्चा में होती हैं। कभी उनका मेकअप तो कभी उनकी साड़ी लोगों का दिल चुराती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीता को इतना खूबसूरत लुक देने वाले मेकअप आर्टिस्ट कौन है। फिलहाल सोशल मीडिया पर नीता का मेकअप आर्टिस्ट चर्चा में है।

आखिर कौन है मिकी कॉन्ट्रैक्टर

नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट का नाम मिकी कॉन्ट्रैक्टर है जो एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट है। कहा जाता है कि यह कई मशहूर फिल्मों में सेलेब्स को तैयार कर चुका है। कई बड़े-बड़े सेलेब्स मेकअप के लिए मिकी से कांटेक्ट करते हैं और मिकी इसके लिए भारी-भरकम फीस भी चार्ज करता है। नीता अंबानी को रॉयल टच देने में मिकी की भूमिका अहम है। मिकी उनके स्टाइल और स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्टाइल करता है। इन्ही की बदौलत नीता खूबसूरत नजर आती हैं।

मेकअप के लिए इतनी फीस चार्ज करता है मिकी

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में मिकी एक दिन की फीस 75 से 1 लाख रुपये चार्ज करता है। वहीं यह भी मुमकिन है कि वह एक दिन में एक से अधिक सेलेब्स का मेकअप करता हो। ऐसे में अगर देखा जाए तो उसकी मासिक सैलेरी 30 लाख के आसपास है। यह तो मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक है लेकिन अगर अंदाजा लगाए तो उनकी कमाई इससे अधिक भी हो सकती है। वैसे आमतौर पर इतनी सैलेरी बड़े पद पर काम कर रहे लोगों की एक साल की सैलेरी होती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026