---Advertisement---

खूबसूरत! फ्लोर लेंथ आउटफिट में हुस्न की अप्सरा दिखीं Nora Fatehi, यहां जानिए Best Film से लेकर Best Actor तक की पूरी लिस्ट

Nora Fatehi: आइफा अवॉर्ड्स के लिए स्पॉट हुई नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर चर्चा में है उनका लुक, देखने वाले नहीं हटा पा रहे हैं नजरें, करने लगे हैं जमकर तारीफ। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 11:52 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 29, 2024 12:26 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: जब बात फैशन सेंस की आती है तो निश्चित तौर पर नोरा फतेही टॉप पर शुमार होती है। इस सब के बीच एक बार फिर आईफा अवार्ड 2024 (IIFA Awards 2024) में नोरा फतेही (Nora Fatehi) नजर आई। लोगों की नजरें उनकी ड्रेस पर अटक गई जो वाकई काफी जबरदस्त है और इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हसीना लाइमलाइट में आ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका अंदाज काबिले तारीफ है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या रहा उनके लुक में खास जिसकी वजह से हो रही है उनकी खूब चर्चा।

Nora Fatehi का ऑन टॉप फैशन

जहां तक नोरा फतेही के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ शोल्डर स्ट्रेपलेस गाउन को स्टाइल करती हुई नजर आई है जिसके टॉप पर एंबलेंस डिजाइन है। स्टाइलिश मरमेड ड्रेस को खास बनाने के लिए फ्लोर लेंथ टेल को कैरी करती हुई दिखाई दी। साइड पार्टेड वेवी हेयर स्टाइल से वह अपने फैशन को ऑन पॉइंट रख रही है। कहने में दो राय नहीं है कि यह उनकी खूबसूरती के साथ जंच रही है।

Nora Fatehi के मेकअप में क्या है खास

जहां तक मेकअप की बात करें तो वह ऑन पॉइंट है क्योंकि सिल्वर आईशैडो के साथ विंग आईलाइनर पर ग्लौसी लिप्स के साथ क्रिस्टल चौकोर और रिंग्स के साथ हाई हील्स में वह अपने स्टाइल में एक अलग टच जोड़ती हुई दिखाई दी। कहने में दो राय नहीं है कि इसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाए और हसीना पुरी की पूरी लाइमलाइट बटोर गई है। किसी भी फैशन को किस तरह से एक स्टाइलिश टच देना है यह नोरा फतेही से बेहतर कोई नहीं जानता है।

लगातार चर्चा में बनी रहती हैं Nora Fatehi

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही बहुत जल्द ‘मटका’ फिल्म में दिखाई देने वाली है। वहीं वह अपने स्टाइल और फैशन की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है।

IIFA 2024 विनर लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म- एनिमल (भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा)
  • निर्देशन- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
  • बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आज़मी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर (एनिमल)
  • बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)
  • संगीत निर्देशन- प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन, रामेश्वर (एनिमल)
  • पार्श्व गायक- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली-एनिमल)
  • पार्श्व गायिका- शिल्पा राव (चलेया-जवान)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026