---Advertisement---

Rohit Sharma ही नहीं ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स भी टीवी से लेकर बॉलीवुड में मनवा चुके हैं एक्टिंग का लोहा, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Rohit Sharma : रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनका 'एंटरटेनमेंट का हिटमैन' शो बहुत जल्दी आने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं? भारत के कई खिलाड़ी फिल्मों और टीवी शो में दिख चुके हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान में जलवा बिखेरने के बाद अब टीवी की दुनिया में एक्टिंग का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका नया शो “एंटरटेनमेंट का हिटमैन” बहुत जल्द सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाला है। इसका टीजर आ चुका है। हालंकि ये किस तरह का शो होगा, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन उनका टीजर में बोला हुआ डायलॉग “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा” मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। कुछ लोगों का मानना है कि, ये कॉमेडी या चैट शो हो सकता है। इसमें वो अपने बेबाक अंदाज में दिखेंगे। आपको बता दें, रोहित शर्मा से पहले भी 5 पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुके हैं।

Rohit Sharma का ‘एंटरटेनमेंट का हिटमैन’  शो क्यों है खास?

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के ‘एंटरटेनमेंट का हिटमैन’ के पहले टीवी शो का टीजर 8 मई को जैसे ही आया फैंस देखने के लिए बेताब हो गए। इस टीजर में रोहित शर्मा फैंस की भीड़ के बीच चिल्ला रहे हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वो शो के होस्ट हो सके हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट Sony LIV

इस शो का टेलीकास्ट सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर होगा। टीजर में रोहित शर्मा की एक्टिंग  बिल्कुल प्रोफेशनल एक्टर की तरह लग रही है।आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं जब कोई क्रिकेटर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहा है। इससे पहले 5 बड़े नामी भारतीय क्रिकेटर्स भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं और तहकला मचा चुके हैं।

1-सलीम दुर्रानी ने रचा इतिहास

सलीम दुर्रानी भी क्रिकेटर की पीच के साथ एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुके है। वह हिंदी फिल्म में काम करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। उन्होंने 1973 में ‘चरित्र’ फिल्म में काम किया था। वो अफ़ग़ान मूल के भारतीय क्रिकेटर थे, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। वे अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर भी थे।

2-अजय जड़ेजा की एक्टिंग ने छुआ फैंस का दिल

इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और फिल्डर अजय जड़ेजा भी क्रिकेट का मैदान छोड़ एक्टिंग में आ चुके हैं। अजय जडेजा ने फिल्म ‘खेल’ में  2003 में काम किया और ‘झलक दिखला जा’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में भी दिख चुके हैं।

3-शिखर धवन क्रिकेट के बाद बनते जा रहे एक्टिंग के किंग

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद फेमस क्रिकेटर रहे हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाजी से वो विरोधियों को धूल चटा दिया करते थे। शिखर फिल्म ‘डबल एक्सल’ और टीवी शो ‘क्रिकेट दरबार’ में दिख चुके हैं।

4-भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कई मूवी में दिखे

क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बसने वाले हरभजन सिंह’ मुझसे शादी करोगी’ और ‘भज्जी इन प्रॉब्लम’ जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं। उन्होंने साउथ में भी कई शो किए हैं। इसके साथ ही रोडीज और द ब्लैक प्रिंस मूवी से लोगों का दिल जीत चुके हैं।

5-इरफान पठान ने भी आजमाया एक्टिंग में हाथ

इरफान पठान भारतीय पूर्व क्रिकेटर हैं। वो स्विंग गेंदबाजी और बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं।
उन्होंने कोबरा फिल्म से मनोरंजन जगत में कदम रखा। इसके बाद झलक दिखला जा , मास्टरशेफ इंडिया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शो में दिख चुके हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026