---Advertisement---

O’Romeo Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर का ‘उस्तरा’ पड़ा कुंद! संडे को तृप्ति डिमरी और रोमियो के रोमांस से जेनजी ने क्यों बनाई दूरी?

O'Romeo Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमिया' के  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अचानक से गिरावट आ गई है।  वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई इस इस लव स्टोरी से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन ये सभी टूटती हुई दिख रही है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 16, 2026 11:47 पूर्वाह्न

O'Romeo Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

O’Romeo Box Office Collection Day 3: वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म  ‘ओ रोमिया’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। विशाल भारद्वाज की इस मूवी के ट्रेलर ने एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। लेकिन वीकेंड पर मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में  उतार चढ़ाव देखने को मिला। जिसके कारण सवाल उठने लगे हैं कि, क्या ‘ओ रोमियो’ के हुसैन उस्तार का ‘उस्तरा’  कुंद पड़ गया है या फिर कॉन्ट्रेक्ट किलर की लव स्टोरी ऑडियंस को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं रही है। रविवार को  इस लव स्टोरी ने कितने कमाए? यहां जानते हैं।

O’Romeo Box Office Collection Day 3  की कमाई में आयी गिरावट का कारण 

ओ रोमियो मूवी को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। 150 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 8.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन ये 12.65 करोड़ हुआ। लेकिन अचानक से रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 28 फीसदी की गिरावट आयी और ये 9 करोड़ पर पहुंच गई। ‘ओ रोमियो’ ने भारत में अभी तक 30.15 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 34 करोड़ के आस-पास है।

O'Romeo Box Office Collection Day 3
Picture Credit: Sacnilk

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ साल की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी मानी जा रही थी। लेकिन तीन दिनों में ही इसके कलेक्शन में जिस तरह से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। वो मेकर्स की टेंशन बढ़ाए हुए हैं। फिल्म के गिरावट का कारण कुछ लोग बहुत कम प्रमोशन मान रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि,  फिल्म की स्टोरी में कुछ नयापन नहीं है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ फिल्म की स्टोरी और स्टार कास्ट 

13 फरवरी को रिलीज हुए ‘ओ रोमियो’ की स्टोरी एक कॉन्ट्रेक्ट किलर हुसैन उस्तार और अफशा की लव स्टोरी है। इसमें दोनों दाऊद इब्राहिम के गुंडों से निबटते हुए शाहिद कपूर दिखे हैं। फिल्म में प्यार, धोखा, वफादारी , रोमांस और एक्शन सब कुछ है। अविनाश तिवारी विलेन के रोल में हैं। वहीं, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी. दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैस बड़े कलाकार हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026