---Advertisement---

Oscars 2024: एक बार फिर झंडे गाड़ेगा इंडियन सिनेमा! ‘रॉकी और रानी’ ही नहीं 22 फिल्मों की हुई ऑस्कर रेस में एंट्री

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 की रेस में कई बॉलीवुड फिल्में शामिल है और इस लिस्ट में आलिया की फिल्म से लेकर द कश्मीर फाइल तक का नाम सामने आ रहा है। इन फिल्मों को फिलहाल लिस्ट में शामिल की गई है लेकिन अंतिम घोषणा अगले हफ्ते तक हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस अवार्ड सेरेमनी में आखिर किन सितारों का दबदबा रहता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 1:23 अपराह्न

Oscars 2024
Follow Us
---Advertisement---

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 के लिए भारत की तरफ से ऑफीशियली एंट्री होने लगी है और इस रेस में कई फिल्में शामिल है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्कर 2024 के लिए 22 से ज्यादा फिल्मों की एंट्री हुई है और इसमें ‘द केरला स्टोरी’ से लेकर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी बॉलीवुड फिल्में भी शामिल है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस रेस में किसकी जीत होती है। हालांकि इस अवार्ड सेरेमनी में नाम जाना और एंट्री होना ही बहुत बड़ी बात है। साल 2022 में ऑस्कर में भारत का दबदबा कायम रहा और ऐसे में देश को 3 अकादमी अवार्ड मिले। वहीं अब इस साल भी कई फिल्में परचम लहराने के लिए तैयार है। आइए देखते हैं आखिर ऑस्कर 2024 में किन फिल्मों की हुई एंट्री।

इन फिल्मों को मिली है रेस में जगह

मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्कर 2024 के लिए 22 से अधिक फिल्मों की एंट्री हुई है और इस रेस में रानी मुखर्जी से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल है। अगर रिपोर्ट की बात करें तो रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ और कपिल शर्मा की ज्विगाटो और रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से लेकर और भी कई फिल्में शामिल है।

अंतिम फैसले का है बेसब्री से इंतजार

ऑस्कर समिति चेन्नई ने स्क्रीनिंग के जरिए अपनी प्रक्रिया की शुरुआत की है और इस बारे में आधिकारिक घोषणा अगले हफ्ते तक हो सकती है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं कहा जा रहा है। अब तक 22 फिल्मों की एंट्री हुई है लेकिन अंतिम फैसला फिल्ममेकर गिरीश कसरवली की अध्यक्षता में 17 सदस्य जूरी करेगी। इस बारे में अंतिम फैसला देखना दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि 10 मार्च 2024 को ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं अब तक कई हिंदी फिल्म से लेकर तेलुगू और मराठी फिल्मों को चुना गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026