---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 14: 300 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी रामचरण-जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ क्या फ्लॉप की कगार पर? जानें कारण

Peddi Box Office Collection Day 14:राम चरण और जाह्नवी कपूर की साउथ फिल्म 'पेड्डी' ने 14 दिनों के अंदर 300 करोड़ का कलेक्शन तो पार किया है। लेकिन ये अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ी हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 1:31 अपराह्न

Peddi Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर रामचरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ फिल्म का बहुत बुरा हाल है। इस स्पोट्स ड्रामा मूवी ने दो हफ्तों के अंदर 300 करोड़ से ज्यादा कमाई तो कर ली है। लेकिन फिर भी फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है। दरअसल, मूवी अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है। फिल्म नुकसान की कगार पर है।  ब्लॉकबस्टर का दर्जा पाने के लिए 350 से 400 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को कम से कम 450-500 करोड़ रुपये कमाने होंगे। इसके बाद ही ये हिट मानी जाएगी।  लेकिन बीते दिन के कलेक्शन ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है।

Peddi Box Office Collection Day 14  ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

पेड्डी ने रिलीज के 14 वें दिन 2.45 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3837 शोज से किया है। भारत में इसकी टोटल कमाई 267.75 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन 52.45 करोड़ रुपए हो चुका है। पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 320.20 करोड़ रुपए है । लेकिन बुधवार को इसकी कमाई में आयी गिरावट ने मेकर्स की टेंशन को बढ़ा दिया है। दरअसल, इसका बजट 350 करोड़ के आस-पास है। जिसके कारण अभी तक ये फिल्म अपनी कमाई नहीं निकाल सकी है। बजट निकालने के लिए फिल्म को काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।  अगर ऐसे ही कलेक्शन गिरता रहा तो फिल्म का फ्लॉप होना लगभग तय है। पेड्डी ने ऑपनिंग डे पर 112 करोड़ की ऑपनिंग देकर कई रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ इसकी कमाई गिरती चली गई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के  आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

जाह्नवी कपूर और सुउथ सुपरस्टार रामचरण की मूवी ‘पेड्डी’ के गिरते कलेक्शन के कारण

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सुउथ सुपरस्टार रामचरण की इस फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है। पेड्डी एक स्पोट्स इमोशनल ड्रामा साउथ फिल्म है। इसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज पर इसका क्रेज भी देखने को मिला। लेकिन इसके बाद जाह्नवी कपूर के विवादित सीन ने मेकर्स को वीडियो हटाने पर मजबूर किया। जब रिएडिट होकर फिल्म दोबारा रिलीज हुई तो दर्शकों ने इससे दूरी बनाना शुरु कर दिया। कुछ लोग इसका कमजोर स्क्रीनप्ले प्रमुख कारण मान रहे हैं। वही, ओवरसीज और हिन्दी बेल्ट में इसकी सुस्त कमाई भी एक वजह मानी जा रही है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026