---Advertisement---

Vikrant Massey के साथ लिपलॉक और सनी कौशल संग हर हद पार करती दिखीं तापसी पन्नू, संभलकर देखें Phir Aayi Hasseen Dillruba सॉन्ग

Phir Aayi Hasseen Dillruba: सनी कौशल और विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती नजर आई तापसी पन्नू, जबरदस्त वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखने के बाद लोगों को नहीं हो रहा है यकीन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 5, 2024 4:17 अपराह्न

Phir Aayi Hasseen Dillruba
Follow Us
---Advertisement---

Phir Aayi Hasseen Dillruba: बहुत जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ फिलहाल चर्चा में है। वहीं इस सबके बीच फैंस की एक्साइटमेंट एक बार फिर बढ़ गई है क्योंकि फिल्म का गाना ‘क्या हाल है’ रिलीज किया गया जो वाकई काफी अलग है। इस गाने को देखने के बाद आप इसमें खो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि तापसी पन्नू विक्रांत मैसी और सनी कौशल का यह गाना वाकई हटके है और इसमें एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। आइए देखते हैं आखिर कैसे सुर्खियों में आया गाना जिसे देख ओवर एक्साइटेड हुए फैंस।

ट्रेंड में आया यह गाना

जहां तक इस गाने के वीडियो की बात करें तो ‘क्या हाल है’ ने हर तरफ सनसनी मचा दी है क्योंकि तापसी विक्रांत और सनी के साथ रोमांस फरमाती हुई नजर आ रही है जो वाकई किसी को भी एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है। वीडियो में आप विक्रांत मैसी के साथ तापसी पन्नू के लिप लॉक को भी देखेंगे तो दूसरी तरफ सनी और तापसी के क्लोज सीन भी दिखाए गए हैं जिसे देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि फिल्म में मसाले की कोई कमी नहीं होने वाली है। ऐसे में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी का यह गाना सुर्खियों में आ गया है।

जबरदस्त अंदाज देख रह जाएंगे हैरान

जहां तक ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ गाने के बात करें तो इसमें तीनों का जबर्दस्त अंदाज देख आप दिल लुटाने पर मजबूर हो जाएंगे। टी-सीरीज यूट्यूब से जारी इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस गाने को सचेत-परंपरा ने म्यूजिक दिया है तो सिंगर भी सचेत टंडन और परंपरा टंडन ही है। लिरिक्स कुमार के हैं।

इस दिन रिलीज होगी

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि फिल्म किस तरह फैंस के दिलों में जगह बना पाती है लेकिन 1 मिनट 14 सेकंड के इस गाने ने सोशल मीडिया पर फिलहाल सनसनी मचा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026