Poonam Pandey: सर्वाइकल कैंसर से मौत की अफवाह फैलाकर एक्ट्रेस ने एक बार लोगों को पहले ही झटका दिया था लेकिन इस सबके बीच अब उन्होंने फैंस को चकित कर दिया है। जब सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीर शेयर की। क्या वाकई पूनम पांडे प्रेग्नेंट है और क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई जिसे लेकर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। क्या यह पब्लिसिटी स्टंट है या फिर प्रेगनेंसी स्टंट है। इस बारे में सोशल मीडिया पर अलग-अलग अफवाहों का दौर जारी है लेकिन इसके पीछे की सच्चाई आइए जानते हैं।
पूनम पांडे क्या वाकई बच्चे को देगी जन्म
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम पांडे ने सिर्फ फीडिंग बोतल और बच्चे की इमोजी शेयर करते हुए दिखी है। इस दौरान व्हाइट कलर की टीशर्ट को उठाकर बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। बिखरे हुए बाल, चेहरे पर एक अलग भाव साफ नजर आ रहे हैं और मिलियन डॉलर स्माइल के साथ वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
Poonam Pandey के बेबी बंप को देख लोगों ने किया इस तरह रिएक्ट
फोटोज ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी और इसे 14000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फोटोज को देखकर यूज़र ने लिखा पब्लिसिटी स्टंट या प्रेगनेंसी स्टंट। एक यूजर ने कहा क्या तुम प्रेग्नेंट हो एक यूजर ने कहा यह क्या हुआ कैसे हुआ। एक ने लिखा क्या यह सच है। दूसरे ने लिखा कह दो कि यह झूठ है पांडे जी। कुछ लोग एआई जेनरेटेड बता रहे हैं।
पूनम पांडे की वायरल फोटो की क्या है सच्चाई
वहीं पूनम पांडे की प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच TV9 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्लैक विडो की शूटिंग कर रही है। इसी प्रोजेक्ट के एक सीन का यह हिस्सा है जहां वह प्रेगनेंट लेडी के किरदार में दिखेंगी और उन्होंने नकली बेबी बंप लगाया हुआ है।
फिलहाल अपनी फोटो से पूनम पांडे लोगों को हैरान कर गई है। एक्ट्रेस किसी समय में सैम बॉम्बे के साथ शादी को लेकर काफी विवादों में रही थी जिससे उन्होंने 2021 में तलाक ले लिया था।






