---Advertisement---

370 बिरयानी विवाद के बाद मिली नफरत ने झुकाया Pranit More का सिर, राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेशी में जानें क्या हुआ

Pranit More: 370 बिरयानी कंट्रोवर्सी को लेकर क्या राष्ट्रीय आयोग से माफी मांगना उन्हें मुश्किलों से बचा पाया। आइए जानते हैं आखिर पहली पेशी में क्या हुआ जो फिलहाल चर्चा में है और एक बार फिर विवाद सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2026 5:41 अपराह्न

Pranit More
Follow Us
---Advertisement---

Pranit More: हिमांशु जांगड़ा नाम का शख्स जो दर्शक बनकर शो में आया और कॉमेडी की आड़ में अपनी डेटिंग स्टोरी सुना कर विवाद की शुरुआत कर दी। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रणित मोरे के शो की जहां 370 रुपए की बिरयानी खिलाकर लड़की से वसूली करने वाले बयान पर उनकी जमकर छीछालेदर हुई। वहीं सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगने के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने उन्हें पेश होना पड़ा जहां उन्होंने मौखिक तौर पर माफी की मांग की। आखिर इसे लेकर पेशी में क्या अंजाम निकला। क्या प्रणित मोरे को माफी मिली। आइए जानते हैं इस पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Pranit More केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट

प्रणित मोरे मामले को लेकर बात करते गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र एसीपी ने इसकी जानकारी दी और बताया कि “हमें 22 जून को आयोग से आरोपियों को पेश करने के निर्देश मिले थे। हमने ईमेल के माध्यम से उन्हें समय पर सूचना दे दी थी। सभी को आयोग के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस संबंध में डीएलएफ फेज-2 थाने में FIR दर्ज की जा चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, इसलिए थोड़ा समय दीजिए।”

माफी की मांग पर क्या कहा महिला आयोग ने

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर के सामने प्रणित मोरे में माफी की मांग की लेकिन जवाब मनमुताबिक नहीं मिली। अब सुनवाई में तीनों आरोपियों यानी प्रणीत मोरे हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया। महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक कंटेंट को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं है।

मीडिया को देख प्रणित मोरे ने क्या किया

वहीं दूसरी तरफ जब प्रणित मोरे राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए जा रहे थे उस समय मीडिया को इग्नोर किया। मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए सिर झुकाए हुए वह वहां से निकल गए। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। गौरतलब है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब हिमांशु जांगड़ा ने प्रणित के शो में कहा कि एक लड़की के साथ डेट पर गए थे। जहां उन्होंने उसे 360 से 370 रुपए की बिरयानी खिलाई। वहीं इसे लेकर हिमांशु ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर प्रणित मोरे ने इसे गुरुग्राम कंटेंट बताया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026