---Advertisement---

Priyanka Chopra निक जोनस को चीयर्स करने में हमेशा रहती आगे, पति और बेटी के साथ न्यूयॉर्क शहर से दिखाई ड्रिमी फोटोज

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर दिखाई खास झलकियां चीयर्स करती आई नजर आई। आइए देखते हैं क्या है तस्वीरों में खास जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2025 12:23 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: यह सच है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की सबसे बड़ी फैन है। यही वजह है कि उनके हर मोमेंट को वह एंजॉय करती हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां भी दिखाती है। इस सबके बीच नॉर्थ अमेरिका में लाइव परफॉर्मेंस की झलक शेयर करते हुए एक बार फिर देसी गर्ल ने अपनी दिल की बात बताई। इसे देखकर उनके पति भी प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहे। खास बात यह है कि इन झलकियों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस ने भी ध्यान खींचा है। आइए देखते हैं लेटेस्ट फोटोज।

Priyanka Chopra ने दिखाई निक जोनस के आखिरी टूर की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने कई झलक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “और आपके होमटाउन टूर का नॉर्थ अमेरिकन लीग खत्म हो गया। बधाई हो निक जोनस मैं हमेशा आपके सभी कामों से बहुत इंप्रेस होती हूं। आप इसके और भी बहुत कुछ के हकदार हैं। हम आपसे प्यार करते हैं।” वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद निक जोनस ने भी कमेंट में दिल लुटाया है तो फोटोज पर प्रीति जिंटा ने भी कमेंट कर प्यार की बरसात की है।

प्रियंका चोपड़ा और फैमिली की हर तस्वीर है स्पेशल

जहां तक प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज की बात करें तो पहली तस्वीर में प्रियंका निक जोनस केविन जोनस जो जोन के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक की बाहों में सिमटी नजर आ रही है।एक और झलक में जोनस ब्रदर्स लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं जिसे फैंस की भीड़ एंजॉय करती हुई नजर आई। एक और तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को बाहों में लिए नजर आई तो एक झलक में प्रियंका और निक अपनी पूरी टीम के साथ पोज़ देते हुए दिखे। मालती की मस्ती से लेकर प्रियंका और निक के रोमांस तक ने लोगों का दिल जीत लिया है।

बहुत जल्द एसएस राजामौली की महेश बाबू संग रिलीज होने वाली फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है। वही इन फोटोस को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026