---Advertisement---

शहनाज से पहले इस विदेशी हसीना संग Raghav Juyal के उड़े थे इश्क के चर्चे, कोजी तस्वीरें हुई थी खूब वायरल

Raghav Juyal: जाने माने डांसर और टीवी होस्ट राघव जुयाल अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर उनकी लव लाइफ सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। ऑन टीवी अपनी फ्लर्टिंग के लिए चर्चा में रहने वाले राघव जुयाल का दिल एक बार विदेशी हसीना पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2023 9:00 पूर्वाह्न

raghav juyal
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Juyal: जाने माने डांसर और टीवी होस्ट राघव जुयाल अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर उनकी लव लाइफ सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। ऑन टीवी अपनी फ्लर्टिंग के लिए चर्चा में रहने वाले राघव जुयाल का दिल एक बार विदेशी हसीना पर आया है और दोनों की क्लोज तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। आइए विस्तार से जानते है पूरी खबर।

विदेशी बाला को डेट कर रहे है राघव

दरअसल राघव जुयाल के बारे रुमर चल रहे है कि वो एक विदेशी बाला को डेट कर रहे थ। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर हुई है जो खुद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के अकाउंट से की गई है। इस लड़की का नाम Sara Arrhusius है और जानकारी के मुताबिक ये भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। सारा फिल्म इंडस्ट्री में को ऑर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही है। राघव और सारा की तस्वीरें देख कर कहा जा रहा था कि स्लो मोशन किंग को शायद अपनी मोहब्बत मिल गई है। ऑफिशियली अभी दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है पर फैंस को उम्मीद है राघव जल्द इस बात पर खुलासा करेंगे।

शहनाज गिल संग भी जुड़ा था नाम

बता दें, इससे पहले राघव जुयाल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल संग भी जुड़ा था। दोनों ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक साथ काम किया था और तब राघव और शहनाज की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। हालांकि दोनों इस बात पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए थे। अब देखना होगा कि राघव जुयाल और सारा की बीच जो रिश्ता है वो कितनी जल्द ऑफिशियल होता है।

डांस प्लस पर राघव ने शक्ति संग की थी फ्लर्टिंग

बता दें, राघव जुयाल ने कई सीजन में रियल्टी शो डांस प्लस की होस्टिंग की थी। इस दौरान वो शो में बतौर टीम कैप्टन और जज बनी शक्ति मोहन के साथ भी खूब फ्लर्ट करते नजर आए थे। दोनों के बीच हंसी मजाक तो काफी देखने को मिला पर ये सब शो के कंटेंट का हिस्सा बताया गया। राघव और शक्ति ने बताया था कि दोनों अच्छे दोस्त है और ये सब बस फन के लिए होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026