---Advertisement---

Raid 2: अजय देवगन और ‘खेल खेल में’ एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म कब होगी रिलीज? 6 साल बाद फैंस को मिला तोहफा

Raid 2: अजय देवगन के साथ धमाल मचाने के लिए आ रही है वाणी कपूर। 'रेड 2' रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट, आइए जानते हैं पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आई यह सिक्वल फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2024 2:59 अपराह्न

Raid 2
Follow Us
---Advertisement---

Raid 2: इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रेड (Raid) जो 2018 में रिलीज हुई थी उसे लोगों ने काफी पसंद किया था। क्राईम एक्शन फिल्म का खुमार आज भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि मेकर्स एक बार फिर रेड 2 (Raid 2) को लेकर आ रहे हैं। ऐसे में रिलीज तारीख को लॉक कर दी गई है।भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर जब खबर सामने आई तो फैंस एक्साइटेड हो गए। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली अजय देवगन की फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है।आइए जानते हैं पूरी खबर।

जानिए क्यों है Ajay Devgn की Raid 2 खास

तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी लोगों को दी है और यह फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर स्टारर ‘रेड 2’ की रिलीज डेट कर दी गई है तय। रेड 2 में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता लेकर आ रहे हैं। वहीं फिल्म अगले साल 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है।

Raid 2 में रितेश देशमुख का चलेगा जादू

इसके अलावा तरण आदर्श ने इस बात की भी जानकारी दी है कि रितेश देशमुख इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसमें वाणी कपूर और रजत कपूर भी दिखाई देंगे। गौरतलब है कि 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के एक्शन और फिल्म के सस्पेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब ऐसे में ‘रेड 2’ क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। रिलीज तारीख की घोषणा के बाद फैंस की बेकरारी बढ़ गई है।

इस फिल्म में दिखे थे अजय और वाणी

अजय देवगन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार तब्बू के साथ ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म में देखा गया है तो वही उनकी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन है। तो दूसरी तरफ वाणी कपूर को अक्षय कुमार के साथ ‘खेल खेल में’ देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026