---Advertisement---

Raj Kundra: फिल्म में पोर्नोग्राफी केस की सच्चाई दिखाएंगे शिल्पा शेट्टी के पति, एक्टर का नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Raj Kundra: 2021 में शिल्पा शेट्टी के फैंस को तगड़ा झटका लगा था जब पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। शिल्पा शेट्टी के पति को हिरासत में ले लिया गया था और उन्हें अश्लील कंटेंट प्रोवाइड करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब राज इस सबसे आगे निकल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 4:15 अपराह्न

Raj Kundra
Follow Us
---Advertisement---

Raj Kundra: 2021 में शिल्पा शेट्टी के फैंस को तगड़ा झटका लगा था जब पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। शिल्पा शेट्टी के पति को हिरासत में ले लिया गया था और उन्हें अश्लील कंटेंट प्रोवाइड करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब राज इस सबसे आगे निकल चुके हैं और अपनी कहानी को फिल्म के जरिए लोगों को बताने के लिए तैयार हैं। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के जरिए उन दिनों की सच्चाई दिखाई जाएगी जब राज कुंद्रा जेल में थे। सोशल मीडिया पर यह खबर काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी सच्चाई।

लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे राज कुंद्रा

राज कुंद्रा करीब 63 दिन तक पोर्नोग्राफी मामले में जेल में रहे थे और इस वजह से उन्हें आज भी लोगों की ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ता है। अब राज इस पर फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा के अरेस्ट होने से लेकर जेल में बिताए गए समय तक को लेकर फिल्म बनाई जा रही है। फिलहाल इस पर काम भी जारी है और जल्द ही इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट भी की जाएगी। इतना ही नहीं यह खबर भी सामने आई है कि इस फिल्म में राज कुंद्रा खुद लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।

यह होगी राज कुंद्रा की फिल्म की कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में राज कुंद्रा के पूरे सफर को दिखाया जाएगा कि कैसे वह मीडिया के बीच इंवॉल्व हुए। किस तरह उन पर आरोप लगाए गए और कैसे उन्होंने जेल में अपने समय बिताए हैं। इतना ही नहीं उनकी रिहाई कैसे हुई इस पर भी राज कुंद्रा की झलक सामने आएगी।

कहानी को जानने के लिए लोग भी एक्साइटेड

इस कहानी को जानने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसकी वजह से शिल्पा शेट्टी के पति को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं इस मामले में रिहाई के बाद भी राज कुंद्रा पब्लिकली कभी भी चेहरे को दिखाते हुए नजर नहीं आए हैं। वह हर बार मास्क से अपने चेहरे को छुपाते हैं। ऐसे में लोग भी इस कहानी को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026