---Advertisement---

धुरंधर का रिव्यू कर फंसे थे ऋतिक रोशन उसी डायरेक्टर के फैन हुए Rakesh Roshan, क्या बॉलीवुड फिल्ममेकर्स के लिए खतरा बने आदित्य धर

Rakesh Roshan: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर न सिर्फ फैंस बल्कि राकेश रोशन भी क्रेजी दिखे और ऐसे में उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्यों ऋतिक रोशन भी सुर्खियों में आ गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2026 2:31 अपराह्न

Rakesh Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Rakesh Roshan: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 क्या आपने देख ली है? क्या आप भी उस फैन की लिस्ट में शुमार है क्योंकि बॉलीवुड में इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। धुरंधर का रिव्यू देते हुए ऋतिक रोशन की जीभ लड़खड़ा गई थी और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उसी धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए उनके पिता राकेश रोशन ने डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा का विषय बन गया है। राकेश रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर धुरंधर द रिवेंज को लेकर अपना रिव्यू दिया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है क्योंकि इस दौरान उन्होंने खतरे का जिक्र किया।

Rakesh Roshan ने आदित्य धर से क्या सीख लेने को कहा

दरअसल राकेश रोशन आदित्य धर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म धुरंधर देखी है यह हम सभी फिल्म मेकर्स के लिए एक याद दिलाती है कि हम रुके और सिनेमा के ताने-बाने को उस नजरिये जुनून और हिम्मत के साथ फिर से संभाले जिसके साथ आदित्य ने धुरंधर बनाया। उन्होंने फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है। इसे किसी खतरे के तौर पर नहीं बल्कि कहानी कहने और मनोरंजन की दुनिया में एक स्वस्थ और बेहद जरूरी क्रांति के तौर पर देखा जाना चाहिए।इसकी बहुत जरूरत थी और आदित्य धर ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतरीन काम किया है।”

ऋतिक रोशन ने क्या कहा था धुरंधर को लेकर जिस पर हुआ था बवाल

जहां एक तरफ राकेश रोशन धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की है तो वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन का पुराना पोस्टर वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने कहा था, “मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो किसी भंवर में फंस जाते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं, उन्हें घुमाते हैं, हिलाते हैं जब तक कि वह जो कहना चाहते हैं वह उनके अंदर से निकलकर स्क्रीन पर न आ जाए। धुरंधर इसका एक उदाहरण है।

कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया। यह सिनेमा है। मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हो सकता, और इस बात पर बहस कर सकता हूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या जिम्मेदारियां उठानी चाहिए फिर भी मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर मुझे यह कितना पसंद आया और इससे मैंने क्या सीखा।”

अब राकेश रोशन के पोस्ट को देखकर लोग ऋतिक रोशन को समझाने की नसीहत दे रहे हैं। जहां तक बात करें धुरंधर 2 की तो दुनियाभर में 2 दिनों में ही 500 करोड़ के करीब रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई हो चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026