---Advertisement---

Rakhi Sawant को इस अंदाज में नमाज पढ़ना पड़ा भारी, ट्रोलर्स बोले- ‘अब बस कर दो दीदी कब तक नौटंकी करोगी’

Rakhi Sawant: कंट्रोवर्सियल ड्रामा क्वीन राखी सावंत को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। वह वही करती है जो वह चाहती है। शादी और तलाक के बीच खबरों में आई राखी लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार चर्चा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2023 1:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: कंट्रोवर्सियल ड्रामा क्वीन राखी सावंत को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। वह वही करती है जो वह चाहती है। शादी और तलाक के बीच खबरों में आई राखी लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार चर्चा में है और अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रही है। मीडिया के सामने भी एक्ट्रेस कई बार आदिल को लेकर रूबरू हो चुकी हैं। इस बीच राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह हिजाब पहनकर नमाज पढ़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्यों एक बार फिर सोशल मीडिया पर राखी ट्रोल हो रही हैं।

क्या है इस वीडियो में खास

https://youtu.be/GazqEX9ocww

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी ब्राउन ड्रेस के ऊपर हिजाब लपेटकर नमाज पढ़ती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह नेल पेंट और मेकअप में दिख रही है। यूजर्स को यह वीडियो पसंद नहीं आया तो वे एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। बढ़ते हुए हंगामे को देखकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटा दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी क्योंकि यह वीडियो अब कई प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्वरा और फहद की शादी पर Sadhvi Prachi का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द होगा तलाक या श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े’

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को यह बात ज़रा भी पसंद नहीं आई कि वह नमाज पढ़ते हुए अपना वीडियो भी बनवा रही हैं। यह एक तौहीन है। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “अल्लाह तुम्हें माफ़ नहीं करेगा।” एक और यूजर ने कहा, “कब तक नाटक करोगी लाइमलाइट के लिए।” एक और यूजर ने कहा, “अब बस कर दो दीदी कब तक नौटंकी करोगी।”

लगातार चर्चा में है राखी

गौरतलब है कि राखी सावंत ने पहले तो अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग कोर्ट मैरिज कर ली बाद में उन्होंने अचानक से इस बात का खुलासा किया। वहीं एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल पर धोखाधड़ी, मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया। फिलहाल आदिल जेल में मबंद हैं और एक्ट्रेस लगातार सुर्ख़ियों में हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026