Ramadan 2026 : रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। इस्लाम में ये 1 महीना रहमत, दुआ और गुनाहों की माफी का होता है। रोजे के साथ लोग खुदा की इबादत करते हैं। रमजान के पहले जुमे की नमाज पढ़ने का अलग ही महत्व है। इस बीच मलाइका अरोड़ों और अरबाज खान के बेटे अरहान खान मस्जिद में स्पॉट हुए हैं। अरहान को मस्जिद में देख कुछ लोगों को लग रहा है कि, वो अपने बीमार दादा सलीम खान के लिए दुआ मांगने पहुंचे हैं। अरहान को कुर्ते में देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोगों को उनका आस्था का अवतार काफी पसंद आ रहा है।
Ramadan 2026 में जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान
अरहान खान को मुम्बई की मस्जिद के बाहर मीडिया ने कैमरे में कैद किया है। इसे instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अरहान खान ने ब्लू कलर का कुर्ता जींस के साथ पहना हुआ है।
View this post on Instagram
इस दौरान उनके साथ एक मित्र भी हैं। वो मस्जिद में एक साधारण इंसान की तरह नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। अरहान को देखकर लोगों के कैमरे बाहर निकलने लगे। लेकिन अरहान ने कोई भी रिस्पोंस नहीं दिया है। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। लेकिन फिर भी दोनों की बॉन्ड अच्छी है। तलाक के बाद अरबाज ने सूरा नाम की महिला से दूसरी शादी की है और उनका दूसरा बेटा भी है।
सलीम खान की हेल्थ अपडेट
आपको बता दें, सलमान खान के पिता बीते जमाने के एक मशहूर फिल्म राइटर हैं। फिलहाल 90 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज के कारण वो लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की एक टीम उन पर नजर बनाए हुए है। सलीम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, परिवार और फैंस उनकी अच्छी हेल्थ की हुआ कर रहे हैं। सलीम खान के 6 बच्चे हैं। अरबाज खान सबसे बड़े बटे हैं। अरहान खान उन्हीं के ही बेटे हैं।






