Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जो बहुत जल्द रामायण में राम के किरदार को लेकर चर्चा में है और नितेश तिवारी की इस फिल्म की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की जो 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 43 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है और अक्सर फैंस उनकी तारीफ करने पीछे नहीं रहते हैं। वहीं सबके बीच क्या आपको पता है कि एक बेटी के पिता और 43 की उम्र के बाद भी वह खुद को ट्रेनिंग के नए तरीके से किस तरह से फिट रखते हैं।
Ranbir Kapoor वर्कआउट के बीच करते हैं इतने घंटे आराम
वर्कआउट रुटिन हमेशा बदलते रहते हैं लेकिन 2024 में इंटरव्यू में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा था कि सही तरीके से वर्कआउट करना जरूरी होता है। उन्होंने बताया था कि उनका ट्रेनर कोरिया से है। उनके साथ वह दिन में 3 घंटे ट्रेनिंग करते हैं। इस बारे में वह कहते हैं कि सुबह में वह मोबिलिटी, स्ट्रेचिंग और कार्डियो करते हैं 11 से 12 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 1 घंटे वह सोते हैं और फिर 5 बजे से लेकर 7 बजे शाम तक वह स्ट्रेट ट्रेनिंग करते हैं। इस बारे में उन्होंने बताया कि आमतौर पर वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग होता है।
मशीन और वजन से का रणबीर कपूर के वर्कआउट में है कितना योगदान
रणबीर कपूर ने इस बारे में यह भी कहा कि वह ऐसी चीज करते हैं जिनका मशीन या फिर वजन से कोई लेना-देना नहीं है। बॉडी वेट ट्रेनिंग में बहुत सारे पूल अप्स, स्कैट्स और डेडलिफ्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ यही है जहां वह वजन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं हैंड स्टैंड और हेड स्टैंड को उन्होंने ट्रेनिंग का नया तरीका बताया। इस दौरान एक्टर ने यह भी बताया कि उनके फिल्मों के किरदार पर निर्भर करता है कि वह वर्कआउट किस तरह करते हैं।
डाइट में क्या है पसंद और किस रुटिन को करते हैं फॉलो
View this post on Instagram
वहीं अपनी डाइट को लेकर बात करते हुए रणबीर कपूर ने एक दफा यह खुलासा किया था कि उनका फेवरेट खाना भुर्जी पराठा है। इतना ही नहीं एक्टर ने बताया था कि घर का बना हुआ दाल, चावल, भिंडी, सिंपल चिकन करी और अचार प्याज उन्हें काफी पसंद है। उन्होंने यह भी बताया था कि ऊपर से डला हुआ घी खाना वह पसंद करते हैं। अपनी डाइट में हाई प्रोटीन का ध्यान रखते हैं और लो कार्ब लेते हैं। दिन भर में वह पांच छोटे मील खाते हैं।
इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द एक्टर नितेश तिवारी के रामायण में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ साई पल्लवी दिखाई देगी। वहीं इसके अलावा विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी नजर आएंगे।







