---Advertisement---

गणपति विसर्जन पर पसीने में भीगने के बाद भी प्रसाद बांटते दिखे Ranbir Kapoor, लोगों ने किया ट्रोल ‘मूवी का चक्कर है बाबू भैया’

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट के साथ विसर्जन के दौरान दिखे एक्टर की सोशल मीडिया पर फजीहत होने लगी और लोग सवाल उठाने में पीछे नहीं हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2026 11:14 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जो कुछ चाहे कुछ भी कर ले लेकिन लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते हैं और इन्हीं में से एक है रणबीर कपूर जो अक्सर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। दरअसल बहुत जल्द उनकी फिल्म रामायण आ रही है लेकिन किसी न किसी वजह से वह लगातार लाइमलाइट में हैं। जहां उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जहां वह प्रसाद के लिए मना करते हुए नजर आए। वहीं इस सबके बीच अब नंगे पांव गणपति विसर्जन करते हुए दिखे और खुद प्रसाद बांटते दिखे। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सवाल करने में पीछे नहीं है।

विसर्जन के दौरान रणबीर कपूर की दिखी ऐसी हालत

दरअसल गणपति विसर्जन से रणबीर कपूर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां वह अपने परिवार के साथ नजर आते हैं। राहा कपूर, आलिया भट्ट नीतू कपूर के साथ एक्टर दिखते हैं। जहां आलिया अपनी बेटी को छुपाती हुई नजर आती है और उनके चेहरे को नहीं स्पॉट किया गया। हालांकि लोगों ने इस बात का गौर किया कि रणबीर कपूर इस दौरान नंगे पांव थे और उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी। थकान होने के बाद भी खुद से प्रसाद बांटते हुए दिखे।

क्यों Ranbir Kapoor पर उठा तीखा सवाल

वहीं वायरल वीडियो में थकान और गर्मी होने के बावजूद पसीने में रणबीर कपूर जब पैप्स को मिठाई बांट रहे थे तब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग ट्रोल करने लगे। जहां एक यूजर ने कहा, “मूवी का चक्कर है बाबू भैया।” एक यूजर ने कहा फिल्म तो हम फिर भी नहीं देखेंगे और मांस का सेवन करते हैं। एक यूजर ने लिखा पहले तो प्रसाद नहीं खाया और अब दिखावट कर रहा है। बाकी लोग भी टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली बिग बजट फिल्म रामायण में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026