---Advertisement---

Ranbir Kapoor से लंदन में मिली महिला फैन, रामायण और एनिमल एक्टर के बिहेवियर को लेकर ये क्या बोल गई सरेआम

Ranbir Kapoor: हर फैन यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनका सुपरस्टार रियल लाइफ में कैसा है। ऐसे में लंदन में महिला की मुलाकात रामायण एक्टर से होती है। इस बारे में खुलासा करते हुए आखिर फैन ने क्या कहा जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2026 10:44 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: चॉकलेटी स्टार के तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाने वाले एक्टर जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी पाइपलाइन में जहां रामायण और लव एंड वॉर जैसी बड़ी फिल्में हैं। इससे पहले एनिमल और तमाशा जैसी बड़ी फिल्में सुर्खियों में रही है लेकिन इस सब के बीच अपनी पर्सनल लाइफ और बिहेवियर को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। उन्हें लेकर काफी विवाद भी देखा गया है। अब रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जहां लंदन में एक महिला रणबीर कपूर से मुलाकात करती है। इस दौरान महिला ने वीडियो शेयर कर जो बताया वह जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।

महिला ने रणबीर कपूर से मिलने के बाद कहीं ये बात

A lady met Ranbir Kapoor while shopping in London yesterday and shared her experience
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

अपने अफेयर्स और बिहेवियर को लेकर चर्चा में रहने वाले रणबीर कपूर अक्सर विवादों में रहते हैं। कोई सबके बीच लंदन में एक फैन से उनकी मुलाकात होती है और इस दौरान उनसे किस तरह से मिलते हैं इस बारे में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए महिला ने जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है। महिला कहती है कि “आकर्षक पर्सनालिटी और इतना विनम्र कि दिल खुश हो गया मेरा।” इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर उस महिला से किस तरह से मुलाकात करते हैं और हाथ भी मिलाते हैं।

Ranbir Kapoor को लेकर क्या मानते हैं फैंस

महिला फैन जिस अंदाज में रणबीर कपूर से मिलती हैं इसने लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो को देखकर एक्टर के फैंस अपनी टिप्पणी देने में पीछे नहीं है। लोगों का कहना है कि वह पर्सनल लाइफ में भले ही कुछ भी हो लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में रणबीर कपूर की तरह कोई भी नहीं है। अपने फैंस के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा यह है असली सुपरस्टार जो स्टारडम को ज्यादा तवज्जो नहीं देता है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर

गौरतलब है कि बीते दिन रणबीर कपूर को उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ उनकी मां नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया था जिसमें रिद्धिमा कपूर और कपिल शर्मा भी नजर आने वाले हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की पाइपलाइन में रामायण और आलिया भट्ट के साथ लव एंड वॉर भी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026