---Advertisement---

न्यू ईयर पर Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने फैंस को दिया सरप्राइज, तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘हम साथ है’

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) वह नाम हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी लगातार फैंस के बीच बज में होता है। कपल कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ऑनस्क्रीन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2023 1:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) वह नाम हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी लगातार फैंस के बीच बज में होता है। कपल कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से लेकर ऑफस्क्रीन तक फैंस को काफी पसंद है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल न्यू ईयर पर साथ में थे। आइये जानते हैं क्या खास है इस तस्वीर में।

विजय की शर्टलेस फोटो देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

दरअसल रविवार को विजय और रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी। बस क्या था फैंस यह सोचने लगे कि यह तस्वीर दोनों की साथ की वेकेशन की है। इस मौके पर विजय ने एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है। इस दौरान वह पानी में ड्रिंक एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, “एक साल जहां हम सभी के पास ऐसे पल थे, जब हम जोर से हंसे, चुपचाप रोए, लक्ष्य का पीछा किया, कुछ जीते, कुछ हारे। हमें हर चीज का जश्न मनाने की जरूरत है। क्योंकि यही जीवन है। नया साल मुबारक हो मेरे प्यार। आपका नया साल शानदार हो।”

रश्मिका ने खास तस्वीर से फैंस को दी बधाई

वहीं इस दौरान रश्मिका ब्लैक ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह धुप सेंकती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हेलो 2023।”

ये भी पढ़ें: ANIMAL FIRST LOOK: RANBIR KAPOOR के खूंखार लुक को देख यूजर्स ने ली चुटकी, कहा- ‘साउथ की सस्ती कॉपी’

विजय की फोटो पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

वहीं सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि यह तस्वीर अभी की नहीं है बल्कि मालदीव ट्रिप की है। फैंस दोनों की तस्वीर की तुलना भी कर रहे हैं और एक ही जगह की बता रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों पानी में ही पोज दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि कपल न्यू ईयर पर भी साथ ही थे। विजय की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि यह फोटो मालदीव में ली गयी है और इसे रश्मिका ने अक्टूबर में क्लिक किया है।” एक और यूजर ने कहा, “वह पूल बास्केट रश्मिका की पोस्ट से मेल खाती है, जब वह मालदीव में अपनी छुट्टी के दौरान थी। मुझे बाद में धन्यवाद।” एक और यूजर ने कहा, “अक्टूबर ट्रिप से फोटो।” एक और यूजर ने कहा, “हम साथ है।”

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं रश्मिका और विजय

अक्सर यह खबर आती है कि रश्मिका और विजय साथ में छुट्टी मनाने के लिए गए हैं तो कभी उन्हें साथ में स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि, अब तक कपल ने इस बारे में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। दोनों रिलेशनशिप के सवाल पर अक्सर बचते नजर आते हैं। यह खबर लगातार चर्चा में है कि रश्मिका और विजय डेट कर रहे हैं। रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में ‘गुडबाय’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘एनिमल’ है जिसमें रणबीर कपूर हैं और हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। वहीं विजय की फिल्म ‘लाइगर’ दर्शकों के बीच खास जादू नहीं दिखा सका लेकिन एक्टर के साथ कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।

ये भी पढ़ें: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026