---Advertisement---

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding की थीम आयी सामने, ऑर्गेनिक फूड देख फैंस हुए शॉक्ड

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को है। कपल राजस्थान के उदयपुर पहुंच गया है। ऐसे में दोनों खुलकर अपनी शादी से जुड़ी हुई चीजों को शेयर कर रहे हैं। इस बीच साउथ एक्ट्रेस ने खास मेन्यू का फोटो शेयर किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2026 11:18 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में हो रही है। दोनों राजस्थान पहुंच चुके हैं। साउथ के पावर कपल ने किसी अन्य सेलिब्रेटी की तरह अपनी मैरिज से जुड़ी हुई कोई भी चीज नहीं छिपाई है बल्कि वो खुलकर अपनी शादी से जुड़ी हुई यादों को शेयर कर रहे हैं। कपल फैंस के प्यार से इतना ज्यादा प्रभावित है कि, उसने अपनी मैरिज को उनके द्वारा दिए नाम ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ को ही टाइटल दिया है। 24 फरवरी यानी की आज मेहंदी की रस्म है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी की थीम को शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो लगाया है। जिसमें ऑर्गेनिक फूड और जापानी थीम दिख रही है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding की थीम आयी सामने

रश्मिका ने एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। जिसमें लिली के फूलों की सजावट दिख रही है।  इसके साथ ही हरे सेब और हरे अंगूरों का गुच्छा साफ देखा जा सकता है। वेडिंग वेन्यू ऑर्गेनिक लग्जरी के साथ रॉयल वाइब दे रहा है।

देखें पोस्ट

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding
Picture Credit: इंस्टाग्रा म

इतना ही नहीं  मेहमानों के लिए प्रिंटेड मेन्यू कार्ड  भी दिख रहा है। कुछ लोग इस वेडिंग थीम को जापानी बता रहे हैं।  इस डेकोर को देखकर लग रहा है कि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को सिंपल लग्जरी और ऑर्गेनिक रखना चाहते हैं। वसंत के सीजन से ये थीम प्रभावित लग रही है।

विजय-रश्मिका की शादी का वेन्यू और फंक्शन

आपको बता दें, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के बड़े चेहरे हैं। लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबर थीं। लेकिन दोनों ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया। अभी हालहि में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। आपको बता दें, साउथ के इस पावर कपल की शाही शादी उदयपुर के ‘आईटीसी मेमेंटोज’ होटल में हो रही है। इस होटल से अरावली की खूबसूरत पहाड़ियां साफ दिखती है। 24 फरवरी को कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। वहीं, 25 फरवरी को हल्दी की रस्म है। इसके साथ ही 26 फरवरी को दोनों शादी के पवित्र बंधंन में बंधेंगे। वहीं, 4 मार्च को हैदराबाद में वो एक ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं। वैसे तो कपल ने मेहमानों के फोन पर बैन किया है। लेकिन खुद शादी का झलकियां लगातार अपने फैंस के साथ शेयर तकर रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026